भानपुरामंदसौर जिला
विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं सीड्स बाल का निर्माण

विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं सीड्स बाल का निर्माण
भानपुरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जन अभियान परिषद विकासखंड भानपुरा द्वारा चयनित नवांकुर संस्था अर्पण सेवा समिति ढाबलामाधोसिंह द्वारा जिला समन्वयक एवं वि ख समन्वयक के निर्देशानुसार सेक्टर संधारा क्रमांक 5 में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया जिसमें छायादार एवं फलदार पौधे जामुन नीम आम पीपल शीशम आदि पौधों का वृक्षारोपण के बाद उन्हें बड़ा करने का भी संकल्प लिया गया एवं कार्यक्रम समन्वयक राजेश बैरागी ने बताया कि पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी संख्या में सीड्स बाल बीज गेंद का निर्माण किया गया सीड बाल निर्माण हेतु नवांकुर संस्था अर्पण सेवा समिति द्वारा अमलतास बेलपत्र शीशम नीम जामुन आदि के बीज उपलब्ध कराए गए जो आगामी बरसात के दिनों में इन सीड्स बालो विभिन्न स्थानों पर फैलाया जाएगा जिससे अधिक से अधिक पौधे विकसित होकर पेड बनेंगे और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देंगे कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश बंजारा विनोद बंजारा महेंद्र बंजारा सचिन हरि प्रसाद शर्मा राहुल अहीर सुरेश बैरागी भेरूलाल चेतन राजू उपस्थित रहे।



