समाचार मध्यप्रदेश नीमच 03 जून 2026 बुधवार

////////////////////////////////
“प्रशासन आपके द्वार”: आज 3 जून को ग्राम खातीखेड़ा में जनसमस्या निवारण शिविर
- कलेक्टर सहित सभी जिला अधिकारी ईंधन बचत के लिए एक की यात्री बस से पहुचेंगे
- ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण
नीमच 02 जून 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आज 03 जून 2026, मंगलवार को ग्राम खातीखेड़ा, ग्राम पंचायत भगवानपुरा, तहसील जावद में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जा रहा है।
सामूहिक प्रस्थान अनिवार्य: कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा सहित सभी जिला अधिकारीगण कलेक्ट्रेट परिसर, नीमच से शाम 4:00 बजे जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित यात्री बस से शिविर स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे।
वाहन प्रतिबंध: कोई भी अधिकारी शासकीय अथवा निजी वाहन का उपयोग जनसमस्या निवारण शिविर में जाने के लिए नहीं करेंगे।
समय की पाबंदी: सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी समय पर कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। बस की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है।
शिविर का उद्देश्य: जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम खातीखेड़ा एवं आसपास के ग्रामों के नागरिकों की राजस्व, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, पेंशन, राशन एवं अन्य शासकीय योजनाओं से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की गई है, कि अपनी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक दस्तावेजों सहित शिविर में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाए।
=======
“मलेरिया पर प्रहार, जागरूकता से उपचार”:
जून मलेरिया निरोधक माह के तहत कलेक्ट्रेट में अंतर विभागीय कार्यशाला संपन्न
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने दिए निर्देश: मानसून पूर्व नष्ट करें मच्छर उत्पत्ति के स्त्रोत, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास
डेंगू, चिकुनगुनिया रोकथाम पर मंथन, जिला मलेरिया अधिकारी ने मांगा सभी विभागों से सक्रिय सहयोग
नीमच 02 जून 2026, प्रतिवर्षानुसार माह जून को मलेरिया निरोधक माह के रूप में मनाया जा रहा है। मच्छर जनित बीमारियों यथा मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया इत्यादि के संबंध में आमजन में जागरूकता लाने हेतु जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
अंतर विभागीय कार्यशाला संपन्न
इसी क्रम में मंगलवार को टी.एल. बैठक के पश्चात कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में मलेरिया निरोधक माह जून 2026 के अंतर्गत विभिन्न विभागों से समन्वय हेतु अंतर विभागीय कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में किया गया। कार्यशाला में समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर के निर्देश: कलेक्टर ने समस्त विभागों को निर्देशित किया कि मानसून के दौरान मच्छरों की उत्पत्ति के स्त्रोत बढ़ जाते हैं, जिससे मच्छर जनित बीमारियां फैलने लगती हैं। मच्छर के उत्पत्ति स्त्रोतों को नष्ट कर ही इन बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में मच्छरजन्य परिस्थितियों को समाप्त कर बीमारियों के नियंत्रण में सक्रिय सहयोग करने के निर्देश दिए।
जिला मलेरिया अधिकारी की अपील: जिला मलेरिया अधिकारी श्री अल्पेश कुमार बारिया ने समस्त विभागों से अपील की कि वे अपने कार्यालय परिसर, आवासीय कॉलोनियों एवं कार्यस्थलों पर जल-जमाव न होने दें। कूलर, गमले, टायर, नारियल के खोल आदि में एकत्र पानी को नियमित रूप से खाली करें। मच्छरजन्य परिस्थितियों को नष्ट करने में प्रशासन का सहयोग करें, जिससे जिले को मलेरिया, डेंगू एवं चिकुनगुनिया मुक्त बनाया जा सके।
==============
जनसुनवाई में दिव्यांग श्रवण को रेडक्रास से आर्थिक सहायता के निर्देश
जनसुनवाई में कलेक्टर ने 112 आवेदकों की समस्याएं सुनी
नीमच 02 जून 2026, जनसुनवाई में दुर्घटना पीडित दिव्यांग श्रवण कुमार को कलेक्टर द्वारा रेडक्रास से स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश भी दिए। डीकेन के श्रवण कुमार ने ट्रेक्टर दुर्घटना में दिव्यांग हो जाने पर आर्थिक सहायता का अनुरोध जनसुनवाई में किया था।
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को जनसुनवाई में 112 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकरियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में रामपुरा की जयश्री, नयागांव के सत्तु धाकड़, राजु धाकड, खजुरिया के सुरजमल, कुकडेश्वर के रमेशचंद्र, भरभडिया की राधा प्रजापत, देवरीसोम्या के सीताराम, विनोद, नीमच के योगेश बागडी, कुकडेश्वर की कृष्णाबाई, भदवा के कारूलाल, पिपलिया रावजी की तारा, पड़दा के शंकरलाल, हाडी पिपलिया की ममता कुंवर, केलुखेडा के समरथ, बरखेडा हाडा के प्रतापसिह, राकेश, अमरपुरा के घनश्याम ने भी अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
गोविन्दपुरा के नानालाल, रामपुरिया के बल्लुराम,सगरग्राम की चंदाबाई, नेवड की घीसीबाई, ग्वालटोली की सुधा दिवान, महुडिया के सत्यनारायण, इंदिरा नगर नीमच की सुमित्रा पोरवाल, चंदरपुरा की लीलाबाई, अठाना के लीलाकृष्णा बैरागी,रतनपुरा के रामेश्वर गुर्जर, हासपुर के प्रहलाद, निपानिया आबाद राधाबाई, नयागांव के रामचंद्र, चीताखेडा के वकील नाथ, हॉमाखेडी के घनश्याम, धनेरियाकला की भावना आदि आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
============
“मानसून से पहले जीरो रिस्क”:
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने दिए निर्देश एक सप्ताह में डिस्मेंटल करें सभी क्षतिग्रस्त एवं जर्जर भवन
सीएमओ-सीईओ की जवाबदेही: ‘क्षेत्र जर्जर-मुक्त’ का देना होगा प्रमाण पत्र,
नाले-नालियों की सफाई, पेयजल टंकियों का क्लोरीनेशन अनिवार्य, जलभराव वाले पुलों से वाहन ना गुजरे
नीमच, 02 जून 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में वर्षाकाल पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने के सख्त निर्देश जारी किए है।
कलेक्टर ने निर्देश दिए है, कि जिले के सभी विभागों के अधिकारी चिन्हित सभी क्षतिग्रस्त एवं जर्जर भवनों को एक सप्ताह में डिस्मेंटल करवाना सुनिश्चित करें, ताकि वर्षाकाल में किसी भी दुर्घटना एवं जनहानि की आशंका न रहे।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।
सीएमओ का फील्ड सर्वे अनिवार्य: सभी नगरीय निकायों के सीएमओ अपने क्षेत्र के सभी वार्डों, मोहल्लों का भ्रमण कर प्रमाणित करें कि क्षेत्र में कोई भी जर्जर भवन शेष नहीं है। निजी जर्जर भवन मिलने पर संबंधित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करवाएं। इस कार्य में पार्षदों एवं न.पा. पदाधिकारियों का भी सहयोग लिया जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए, किसभी सीएमओ, जनपद सीईओ लिखित प्रमाण पत्र दें कि उनके क्षेत्र में कोई जर्जर भवन नहीं है। इसके बाद भी यदि जर्जर भवन के कारण कोई घटना होती है, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जलभराव एवं पेयजल सुरक्षा संबंधी निर्देश: कलेक्टर ने सीएमओ, जनपद सीईओ और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि, पेयजल पाईप लाइनों की जांच कर सभी लीकेज तत्काल बंद करवाएं। सभी पेयजल टंकियों की साफ-सफाई एवं जल स्त्रोतों का क्लोरीनेशन अनिवार्य रूप से करवाएं। स्कूलों, अस्पतालों, आंगनवाड़ी केंद्रों की टंकियों की विशेष सफाई करवाई जाए। सभी छोटे-बड़े नाले, नालियों की सफाई वर्षा पूर्व पूर्ण करें, जिससे जल निकासी बाधित न हो। निर्माण विभाग सुनिश्चित करें, कि सड़क एवं अन्य निर्माण कार्यों से कहीं जलभराव की स्थिति निर्मित न हो।
परिवहन विभाग को निर्देश:कलेक्टर ने आर.टी.ओ.को स्पष्ट निर्देश दिए, कि पुल, पुलियाओं पर जलभराव की स्थिति में कोई भी यात्री बस या स्कूल वाहन न निकाला जाए। वाहन संचालकों एवं मालिकों को इस संबंध में सख्ती से पाबंद किया जाए।
================
सिंगोली में मकान की छत गिरने से, पीड़ित परिवार को 9 लाख रूपये की आर्थिक सहायता*
दुखद घटना पर कलेक्टर ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं
नीमच, 02 जून 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा सिंगोली के पीड़ित परिवार को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। गत रात्रि तेज बारिश एवं आंधी-तूफान के कारण सिंगोली में एक मकान की छत गिरने से मां-बेटे की दुखद मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है
घटना का विवरण: एसडीएम जावद श्रीमती प्रीति संघवी नाहर ने बताया कि सिंगोली में गत रात्रि तेज बारिश एवं तेज हवा के कारण एक मकान की छत अचानक गिर गई। इस हादसे में मां श्रीमती सौसर बाई कि मलबे में दबने से मौके पर एवं बेटे श्री निलेश की मलबे में दबने से घायल हो जाने पर उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार के वारिस श्री रवि पिता प्रभु लाल जैन, निवासी सिंगोली को राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग 6-4 के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृति का प्रकरण तैयार किया है। इस घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु होने पर वारिस रवि पिता प्रभु लाल जैन को 8 लाख रूपए एवं मकान क्षतिग्रस्त हो जाने पर वारिस श्री रवि प्रभु लाल जैन को 1 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की जा रही है। जिला प्रशासन ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी सिंगोली ने बताया, कि पीडित परिवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कोई भी आवेदन प्रस्तुत नही किया है । योजना के तहत पात्र, अपात्रों की सूची में संबंधितों का नाम नही है और ना ही उनका कोई आवेदन प्राप्त हुआ है । तहसीलदार सिंगोली ने बताया कि पीडित परिवार को कुल 10 हजार रूपये की अनुग्रह सहायता भी प्रदान की जा रही है।
================
चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत
नीमच 02 जून 2026, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जावद सुश्री प्रीति संघवी द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग 6 (4) के तहत एक पीडित परिवार को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। एसडीएम जावद द्वारा मोडी के भारतसिह पिता करणसिह की 28 फरवरी 2026 को कुए में डूबने से मृत्यु हो जाने पर मृतक के वारिस पुत्र नारायणसिह, गोपालसिह, पूत्री पूजा को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। तहसीलदार जावद द्वारा आर्थिक सहायता का प्रकरण तैयार कर स्वीकृति के लिए एसडीएम जावद को प्रस्तुत किया गया था।
============
सिंगोली में मकान की छत गिरने से, पीड़ित परिवार को 9 लाख रूपये की आर्थिक सहायता
दुखद घटना पर कलेक्टर ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं
नीमच, 02 जून 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा सिंगोली के पीड़ित परिवार को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। गत रात्रि तेज बारिश एवं आंधी-तूफान के कारण सिंगोली में एक मकान की छत गिरने से मां-बेटे की दुखद मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है
घटना का विवरण: एसडीएम जावद श्रीमती प्रीति संघवी नाहर ने बताया कि सिंगोली में गत रात्रि तेज बारिश एवं तेज हवा के कारण एक मकान की छत अचानक गिर गई। इस हादसे में मां श्रीमती सौसर बाई कि मलबे में दबने से मौके पर एवं बेटे श्री निलेश की मलबे में दबने से घायल हो जाने पर उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार के वारिस श्री रवि पिता प्रभु लाल जैन, निवासी सिंगोली को राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग 6-4 के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृति का प्रकरण तैयार किया है। इस घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु होने पर वारिस रवि पिता प्रभु लाल जैन को 8 लाख रूपए एवं मकान क्षतिग्रस्त हो जाने पर वारिस श्री रवि प्रभु लाल जैन को 1 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की जा रही है। जिला प्रशासन ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
======
चर्चित भ्रष्टाचार के मामले में नीमच जिला पंचायत CEO अमन वैष्णव का फैसला,
पूर्व सरपंच कन्या बाई को 56 हज़ार रुपये जमा करवाने के आदेश, सचिव पीरूलाल रेगर की दो वेतन वृद्धि रोकी
नीमच जिले की जावद जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत थड़ोद में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने बड़ा फैसला सुनाया है। 28 पृष्ठीय विस्तृत आदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना, पंचायत निधि और विभिन्न विकास कार्यों में हुई अनियमितताओं की जांच के बाद तत्कालीन सरपंच कन्या बाई धाकड़, पंचायत सचिव और अन्य संबंधितों की जवाबदेही तय की गई है। जांच में हितग्राहियों के खातों से राशि निकासी, भुगतान संबंधी रिकॉर्ड में विसंगतियां और विकास कार्यों में वित्तीय गड़बड़ियां सामने आईं। सीईओ ने संबंधित प्रकरणों में राशि वसूली, विभागीय कार्रवाई और आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई पंचायतों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी पहल मानी जा रही है। मामले की जिलेभर में चर्चा है और इसे पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
==========



