मंदसौरमंदसौर जिलाराजनीति
मोदी के राज में अर्थव्यवस्था, भाईचारा और रोजगार चौपट हो गया -जीतू पटवारी

पूर्व सांसद टराजन की उपस्थिति में दो दिवसीय कांग्रेस पदाधिकारियों की सफल कार्यशाला संपन्न
मंदसौर ,जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज दो दिवसीय संगठन श्रृजन कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। जिसे संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री मोदी बने हैं तब से इस देश में अर्थव्यवस्था,रोजगार एवं भाईचारा चौपट हो गया है। उन्होंने कहा कि इस देश में 300 लोगों के पास 100लाख करोड रुपए हैं अर्थात 90% जनता का पैसा 10% लोगों के पास है। गरीब और ज्यादा गरीब होता जा रहा है। महंगाई ने कमर तोड़ दी है। भाजपा सरकार का मध्य प्रदेश में पूरा तंत्र भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब पार्टी बदल रही है निचले स्तर पर कार्यकर्ताओं की राय लेकर ही बड़े टिकट दिए जाएंगे पार्टी अपना काम इमानदारी से कर रही है अब आपको भी अपना काम इमानदारी से करना चाहिए ।हमें मुकाबले भारतीय जनता पार्टी से करना है।
इस अवसर पर कांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, जिला प्रभारी सदाशिव यादव जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर, विधायक विपिन जैन, प्रदेश प्रशिक्षक ललित सैन, पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, पूर्व विधायक पुष्पा भारतीय, विधानसभा प्रभारी फरजाना खान, बंशीलाल पाटीदार, वरिष्ठ नेता प्रकाशरातडिया, परशुराम सिसोदिया, राकेश पाटीदार, सोमिल नाहटा, राजेश रघुवंशी, हनीफ शेख, मंजीतसिंह टुटेजा, प्रीतिपाल सिंह राणा, अजय लोढ़ा, दीपक सिंह गुर्जर, सुरेंद्र कुमावत, प्रवीण मांगरिया, यूनुस मेव, तरुण खींची, रविन्द्र रांका, सुनील बसेर, दुर्गेश पटेल, दिलीप देवड़ा, बालेश्वर पाटीदार, रफत पयामी, वाहिद जैदी, सुनील गुप्ता, रूपल संचेती, राखी सत्रावाला, नेहा जैन, सहित वरिष्ठ नेतागण विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यशाला में मंदसौर जिले के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नगर अध्यक्ष एवं मंडलम अध्यक्ष को ही प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षक श्री ललित सेन ने सर्वप्रथम प्रस्तावना रखते हुए प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण और संगठन का महत्व बताते हुए कार्यकर्ता कैसे बेहतर बने इस पर अपने विचार रखें।
गुजरात से आये प्रमुख प्रशिक्षक श्री रजनीकांत ने विस्तृत चर्चा करते हुए अनेक बिंदुओं पर प्रमुखता से विचार रखें और कार्यकर्ताओं के भी सुझाव आमंत्रित किये। उन्होंने भारत के लिए संघर्ष, भारत कैसा होना चाहिए, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बलिदान, महात्मा गांधी के सर्वोदय विचारों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि गांधी ने 32 वर्षों में सर्वोदय के लिए जल्दी वातावरण तैयार किया। उन्होंने कहा कि गांधी और भगत सिंह तथा नेहरू एवं पटेल में कोई विवाद नहीं था यह सब बनाई गई बातें हैं। कांग्रेस के सभी नेता सर्वोदय को महत्व देखकर अखंड भारत का निर्माण करना चाहते हैं। इस अवसर पर पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन जी ने जय जगत गीत भी प्रस्तुत किया। प्रशिक्षण को मध्य प्रदेश के संगठन प्रभारी महामंत्री डॉक्टर संजय कामले ने संबोधित करते हुए संगठन में ईमानदारी से कार्य करने पर जोर दिया उन्होंने कई प्रकार के उदाहरण देकर संगठन की अंदरुनी सच्चाई को भी कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। कार्यक्रम को प्रशिक्षक श्री भूपेंद्र जी ने भी सोशल मीडिया टेक्नोलॉजी पर अपने विचार व्यक्त किये।आरंभ में कांग्रेस के दिवंगत नेता महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू ,डॉ आंबेडकर एवं राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की भी प्रस्तुति की गई ।उपरोक्त जानकारी कार्यशाला के मीडिया प्रभारी डॉ प्रीतिपालसिंह राणा ने दी है।



