पुलिस रिंगनोद चौकी माननखेड़ा द्वारा 06.30 लाख रु. की अफीम के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
रतलाम जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा सभी थाना प्रभारियो एवं चौकी प्रभारियो को निर्देशित किया गया । उक्त निर्देशो के पालन में रतलाम पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (ग्रामीण) श्री विवेक कुमार लाल व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी जावरा श्री संदीप मालवीय के मागर्दशन मे थाना प्रभारी रिंगनोद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी माननखेडा उनि राजेश मालवीय द्वारा एक सफलता प्राप्त की गई।
01.06.2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक मोटर सायकल रजिस्ट्रेशन नम्बर MP14 NG1255 से एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ अफीम लेकर जडवास के कच्चे रास्ते से आ रहा है। सूचना पर माननखेड़ा पुलिस चौकी के सामने फोरलेन रोड़ पर घेराबन्दी कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए प्रभावी कार्यवाही कर मोटर सायकल पर सवार एक आरोपी से 3 किलो 150 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त कर आरोपी जितेन्द्र पिता विष्णु प्रसाद राठौर उम्र 32 साल नि. सरसोद थाना दलौदा जिला मन्दसौर, को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी से जप्तशुदा अफीम के संबंध मे पुछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी-जितेन्द्र पिता विष्णु प्रसाद राठौर उम्र 32 साल नि. सरसोद थाना दलौदा जिला मन्दसौर,
जप्त मश्रुकाः – 3.15 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम कीमती करीब 06 लाख 30 हजार रूपये व एक मोटर सायकल रजिस्ट्रेशन नम्बर MP14 NG1255 कीमती 50 हजार रुपये की जप्त हुई है।
सराहनीय भूमिका – निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद थाना प्रभारी थाना रिंगनोद, उप निरीक्षक राजेश मालवीय चौकी प्रभारी माननखेडा, प्रआर 658 हर्षवर्धनसिंह जगावत, आर. 801 घनश्याम कुमावत, आर.895 संतोष कुमार, 1156 अनिल डांगी, सै. 1149 सुरेश उपाध्याय, सै. 1058 जालमसिंह व सै.82 शांतिलाल बामनिया की सराहनीय भूमिका रही।


