खेल-स्वास्थ्यमंदसौरमध्यप्रदेश
संभागीय स्तरीय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मंदसौर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की टीम विजेता

संभागीय स्तरीय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मंदसौर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की टीम विजेता
मन्दसौर। जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित संभागीय स्तरीय दो दिवसीय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का दिनांक 30 व 31मई 2026 को नूतन स्टेडियम स्केटिंग ग्राउंड के पीछे वॉलीबॉल ग्राउंड,पर आयोजित की गई ,
मन्दसौर। जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित संभागीय स्तरीय दो दिवसीय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का दिनांक 30 व 31मई 2026 को नूतन स्टेडियम स्केटिंग ग्राउंड के पीछे वॉलीबॉल ग्राउंड,पर आयोजित की गई ,प्रतियोगिता शुभारंभ अवसर के रूप में मुख्य अतिथि मंदसौर पी.जी .कॉलेज के जन भागीदारी अध्यक्ष श्री नरेश चंदवानी , भाजपा नेता श्री राजेश गुर्जर, भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ सहसंयोजक व अभिव्यक्ति श्री देवेंद्र मरच्चा , सेवानिवृत्ति वरिष्ठ व्यायाम शिक्षिका श्रीमती शांता व्यास , वार्ड नं.5 पार्षद श्री आशीष गौड़, भाजपा नेता नरेंद्र सोमानी, मंदसौर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के संरक्षक श्री जिला वाॅलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह चौहान आदि उपस्थित थे ।
शुभारंभ अवसर पर अतिथियों द्वारा हनुमान जी महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रतियोगिता की सफलता एवं खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। तत्पश्चात वॉलीबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत विनय दुबेला, त्रिभुवन कवीश्वर, राजेश जी, एंब्रोम्ज वॉल्टर, अभिषेक सेठिया, चयन माली , अमित मोगरा, अर्जुन सोलंकी ,आस्था भावसार, कविता मेघवाल ,हेमंत सेन ,अर्जुन मौर्या, विनय अग्रवाल ,दिव्यांशी गुप्ता ,नेहा सालवी रोशन हिरानी, खुशी ग्वाला , जानवी हाडा, रंजन कैथवास आदि ने किया था इस अवसर पर अतिथियों ने प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी गई।

इस प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग की 8 टीमों मंदसौर, दलौदा, पिपलौदा, देवास आदि ने भाग लिया था ,प्रतियोगिताएं के सभी मैच नॉकआउट पद्धति द्वारा खेले गए, प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच के मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका मंदसौर की उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता पिकेश चावला, भाजपा वरिष्ठ नेता व मंदसौर जिला बेसबॉल संघ के अध्यक्ष श्री हिम्मत डांगी ,सभापति श्री रामेश्वर मकवाना , वरिष्ठ हॉकी कोच व सचिव श्री अविनाश उपाध्याय, समाजसेवी मुकेश ग्वाला, समाजसेवी श्री मनीष भावसार, समाजसेवी श्री नरेश कोटवानी, ब्लॉक प्रभारी श्रीमती प्रियंका प्रजापत आदि उपस्थित थे।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच में मंदसौर जिला वाॅलीबॉल एसोसिएशन वर्सेस यूनिक अकादमी पिपलौदा के बीच खेला गया जिसमें मंदसौर जिला वाॅलीबॉल एसोसिएशन की बालिका टीम विजेता रही और यूनिक अकादमी पिपलौदा उपविजेता रही , प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रंजना कैथवास , बेस्ट सेटर खुशी ग्वाला, बेस्ट लिब्रो भूमिका परिहार, बेस्ट अटैकर प्रार्थना वाघेला, को ट्राफी एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया , प्रतियोगिता के समापन अवसर के रूप मे मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष करनी सेना परिवार व सरपंच ग्राम पंचायत पटलावद श्री पिंटू बना पटलावद, मंदसौर हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह सिसौदिया, सेवानिवृत्ति वरिष्ठ व्यायाम शिक्षिका श्रीमती शांता व्यास, मंदसौर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की संरक्षक श्री अनिल कियावत, मंदसौर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह चौहान मंदसौर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री विनय दुबेला, भाजपा नेता श्री हरीश सालवी, आदि उपस्थित थे । अतिथियों के स्वागत वॉलीबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी व प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने किया गया उसके पश्चात विजेता टीम को 7100 रुपए एवं ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 5100 रुपए एवं ट्रॉफी और विजेता व उपविजेता के सभी खिलाड़ियों को मेडल से सम्मानित किया गया विजेता व उपविजेता की ट्रॉफी स्व. लक्ष्मी नारायण जी व्यास की स्मृति में दी गई प्रतियोगिता का संचालन श्री त्रिभुवन कवीश्वर ने किया और आभार श्री विनय दुबेला ने माना, यह जानकारी मंदसौर जिला वाॅलीबॉल एसोसिएशन के सचिव श्री त्रिभुवन कवीश्वर व कोच अभिषेक सेठिया ने दी ।