घटनामंदसौर जिलाशामगढ़

गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक में घुसी कार, दिल्ली के परिवार की ढाई साल की बच्ची की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक में घुसी कार, दिल्ली के परिवार की ढाई साल की बच्ची की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

गरोठ- उज्जैन फोरलेन पर सुवासरा क्षेत्र के अंतरालिया गांव के नजदीक एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इस दर्दनाक दुर्घटना में कार में सवार ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे, जो दिल्ली के निवासी बताए जा रहे हैं और वे दिल्ली से नीमच की ओर जा रहे थे। अंतरालिया गांव के पास अचानक उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस हादसे में ढाई वर्षीय बच्ची आश्वी पिता राहुल जैन की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें राहुल (41 वर्ष) पिता पदमचंद जैन निवासी दिल्ली और निर्मला अग्रवाल (72 वर्ष) पति अनिल अग्रवाल निवासी नीमच शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}