देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

बापू इंटर कॉलेज पीपीगंज में अवैध वसूली का आरोप, परिचारिका को घर बैठे वेतन देने का मामला गरमाया

बापू इंटर कॉलेज पीपीगंज में अवैध वसूली का आरोप, परिचारिका को घर बैठे वेतन देने का मामला गरमाया

गोरखपुर बापू इंटर कॉलेज पीपीगंज में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। आज़ाद नगर पूर्वी रुस्तमपुर निवासी पंकज यादव ने जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखपुर को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि विद्यालय की परिचारिका श्रीमती नर्वदा देवी से सुविधा शुल्क के नाम पर प्रति माह लगभग 20 हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही है।शिकायत में कहा गया है कि प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक की मिलीभगत से परिचारिका को विद्यालय न आने की सुविधा दी गई है। आरोप है कि श्रीमती नर्वदा देवी विद्यालय में नियमित उपस्थिति दर्ज नहीं करातीं और केवल 10 से 15 दिन में एक बार आकर हस्ताक्षर करती हैं, जबकि कभी-कभी उपस्थिति रजिस्टर उनके घर तक भेजने का आरोप लगाया जा रहा है। इसके बावजूद उन्हें बिना कार्य किए नियमित वेतन का भुगतान किया जा रहा है।शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि यह अवैध वसूली और अनियमितता पिछले दो वर्षों से अधिक समय से जारी है तथा यह मामला विभागीय चर्चाओं का विषय बना हुआ है। उन्होंने विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर परिचारिका के आगमन और प्रस्थान की पुष्टि कराने की मांग की है।पंकज यादव ने जिला विद्यालय निरीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वह धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी।इस मामले की प्रतिलिपि संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल गोरखपुर तथा प्रबंधक बापू इंटर कॉलेज पीपीगंज को भी भेजी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यवाहक अजीत सिंह ने बताया मामला संज्ञान में है टीम गठित कर जाच की जाएगी। जांच में जो दोषी पायेजाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}