
क्षेत्रीय विधायक चिंतामणि मालवीय नगर के मृतक परिवारों में शोक संवेदना व्यक्त कर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
क्षेत्रीय विधायक चिंतामणि मालवीय आज नगर में आज पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल शुक्ला के निधन होने पर एवं प्रकाश पोरवाल आलोट नाका की माताजी तथा नगर में अन्य जगहों के परिवारों में मृतकों के परिवार में शोक संवेदना व्यक्त कर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे इसके साथ ही नगर में पैदल भ्रमण कर नगर के समस्त व्यापारी वर्ग एवं समस्त नगर वासियों से मुलाकात की तथा कुशलक्षेम पूछी।
इस अवसर पर नगर भाजपा मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण भी साथ रहे।



