समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 26 मई 2026 मंगलवार

जल संरक्षण और स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : प्रभारी मंत्री डॉ. विजय शाह
- गंगा दशमी पर झाली तालाब में मे जल पूजन कर दीप प्रज्वलन किया गया
- प्रभारी मंत्री डॉ. विजय शाह ने दिलाई जल संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ
रतलाम : सोमवार, मई 25, 2026,

गंगा दशमी के अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कालिका माता परिसर स्थित झाली तालाब पर जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं रतलाम जिला प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह के मुख्य आतिथ्य में जल पूजन ,दीप प्रज्वलन ,दीपदान एवं भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी मंत्री द्वारा कालिका माता के दर्शन एवं पूजन के साथ की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण और ऊर्जा बचत आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जल संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक सामाजिक अभियान है। प्रदेशभर में जल स्त्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि एक जिले के एक ब्लॉक में सौर ऊर्जा आधारित पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। साथ ही खंडवा जिले की ग्राम पंचायतों में लगाए गए वाटर फिल्टर प्लांट का उल्लेख करते हुए कहा कि स्कूल एवं आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए 1400 ग्राम पंचायतों में यह व्यवस्था की गई है। योजना सफल होने पर इसे सभी जनजातीय जिलों में लागू किया जाएगा। डॉ शाह ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण जल स्रोतों को दूषित करने का प्रमुख कारण है, इसलिए सभी नागरिकों को प्लास्टिक के विकल्प अपनाने चाहिए। उन्होंने शादी-ब्याह एवं सामाजिक आयोजनों में स्टील के बर्तनों के उपयोग की अपील भी की। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम में महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि गंगा दशहरे के अवसर पर पूरे प्रदेश में नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों के माध्यम से जनसहभागिता के साथ जल संरक्षण एवं स्वच्छता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अमानक पॉलीथिन एवं हानिकारक रसायनों के उपयोग को बंद करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल शपथ लेना पर्याप्त नहीं है, बल्कि आमजन को जागरूक करने के साथ उन्हें व्यवहारिक विकल्प उपलब्ध कराना भी आवश्यक है।
कार्यक्रम में आर डी ए अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल, महामंत्री श्री जयवंत कोठारी, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा श्री विप्लव जैन, एमआईसी सदस्य श्री धर्मेंद्र व्यास, श्री विशाल शर्मा, श्रीमती अनीता कटारा, श्री मयूर पुरोहित, कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, एस पी श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, नगर निगम आयुक्त श्री अनिल भाना, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती रंजना सिंह, पी ओ डूडा श्री अरुण पाठक सहित अधिकारी कर्मचारी एवं नागरिकगण उपस्थित थे।कार्यक्रम में श्री अनिरूद्ध मुरारी द्वारा जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी गई । कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष दशोत्तर द्वारा किया गया ।
=========
राजापुरा माताजी में गंगा दशहरा पर जल स्रोत पूजन, कलश यात्रा एवं जल संरक्षण का दिया संदेश
रतलाम : सोमवार, मई 25, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर प्रदेशभर में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड बाजना, जिला रतलाम द्वारा सेक्टर राजापुरा माताजी-5 अंतर्गत ग्राम पंचायत राजापुरा माताजी में जल स्रोत पूजन, जल गंगा कलश यात्रा एवं जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचीन बावड़ी की स्वच्छता अभियान एवं पूजन से हुआ। उपस्थितजनों ने श्रमदान कर बावड़ी की साफ-सफाई की तथा जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया। इसके पश्चात जल संरक्षण शपथ दिलाई गई।
द्वितीय चरण में माताजी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं पवित्र माही नदी का पूजन किया गया। जनपद पंचायत बाजना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मनीष भवर, जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक श्री निर्मल कुमार अमलियार तथा राजापुरा सेक्टर मंडल अध्यक्ष श्री कैलाश झोडिया द्वारा विधिवत माही नदी पूजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं द्वारा भव्य जल गंगा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा ग्राम के विभिन्न मार्गों से होकर प्राचीन माही नदी तट पहुंची, जहां भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया गया। “जल है तो कल है” एवं “जल संरक्षण जन-जन का अभियान” जैसे संदेशों के माध्यम से ग्रामीणों को जल बचाने के लिए प्रेरित किया गया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल संरचनाओं की साफ-सफाई एवं जनभागीदारी के माध्यम से समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना है। जल संरक्षण केवल शासन का कार्य नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे, जिनमें श्री तोमर जी, श्री राठौर जी, ग्राम पंचायत राजापुरा माताजी के सरपंच श्री बद्रीलाल मावी, सचिव श्री माइकल हारी, रोजगार सहायक, नवांकुर संस्था एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्य, परामर्शदाता श्री मुकेश सोलंकी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं एवं बालिकाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली, जिससे जल संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचा।
===========
गोवर्धनपुरा में गंगा दशहरा पर जल स्रोत पूजन, कलश यात्रा एवं श्रमदान कर दिया जल संरक्षण का संदेश
रतलाम : सोमवार, मई 25, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर प्रदेशभर में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सैलाना, जिला रतलाम के सेक्टर क्रमांक-04 सकरावदा की नवांकुर संस्था आदर्श सकरावदा ग्राम विकास समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अडवानिया द्वारा ग्राम पंचायत अडवानिया के ग्राम गोवर्धनपुरा में जल स्रोत पूजन, कलश यात्रा एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत तालाब पर श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान से हुई। उपस्थितजनों ने श्रमदान कर तालाब की साफ-सफाई की तथा जल संरक्षण का संकल्प लिया। इसके पश्चात विधिवत कलश पूजन कर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई जल स्रोत स्थल पहुंची, जहां जल स्रोत पूजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान चौपाल आयोजित कर ग्रामीणजनों को जल का महत्व बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों की साफ-सफाई एवं पौधरोपण जैसे प्रयासों से भविष्य में जल संकट को रोका जा सकता है। “जल है तो कल है” के संदेश के साथ ग्रामीणों को जल बचाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती कैलाश बाई चारेल, जनपद सदस्य श्री सुभाष भांवर, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता विजय चारेल, जनपद पंचायत सैलाना की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रिया गैरा, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती जमुना बाई मईड़ा, ग्राम पंचायत सचिव श्री अनिल साहू, ब्लॉक समन्वयक श्री रत्नलाल चरपोटा, संस्था प्रमुख श्री सुरेन्द्र जाट, श्री अमृत परिहार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामीण नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली, जिससे जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संदेश जन-जन तक पहुंचा।
==========
शांति समिति की बैठक 26 मई को
रतलाम : सोमवार, मई 25, 2026
अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी दिवस में आने वाले त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए रतलाम शहर में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु शांति समिति की बैठक 26 मई को सायं 06 बजे से न्यू पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।
=======
ईदुज्जुजुहा के स्थान पर अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
रतलाम : सोमवार, मई 25, 2026,
अवर सचिव मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार 27 मई 2026 बुधवार को ईदुज्जुजुहा के घोषित अवकाश के स्थान पर 28 मई 2026 गुरुवार को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के अधीन सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। 27 मई बुधवार को समस्त शासकीय कार्यालय निर्धारित समयानुसार खुले रहेंगे।
========
पेयजल स्त्रोंतो के पानी की टेस्टिंग करवायें समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
रतलाम : सोमवार, मई 25, 2026,

कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपार्जन व्यवस्था, सीएम हेल्पलाईन, समयावधि पत्रों, समाधान पोर्टल, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, समग्र ई केवायसी एवं अन्य विषयों पर विभाग वार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गये । बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने स्कूल, आगनवाडी ,छात्रावास/आश्रम मे पेयजल स्त्रोंतो की टेस्टिंग करवा कर रिपोर्ट भवन पर चस्पा करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। समग्र ई केवायसी का काम 31 मई तक शत प्रतिशत करने के निर्देश नगरीय निकाय सी एम ओ एवं जनपद सीईओ को दिए गये।
बैठक में निर्देश दिए कि सभी विभाग प्रमुख सीएम हेल्पलाइन एवं समयावधि पत्रों के समाधानकारी निराकरण कर जवाब पोर्टल पर दर्ज करें। सी एम हेल्पलाईन की शिकायतों का एल स्तर पर ही जवाब दर्ज करे, कोई भी शिकायत नान अटैण्डेड अगले स्तर पर नहीं जाये। सी एम हेल्पलाइन की शिकायतो के निराकरण में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को प्रशंसा पत्र देने एवं खराब प्रदर्शन के साथ डी ग्रेड वाले अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत को दिए।
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत पदाभिहीत अधिकारियों को प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हेलीपैड के लिए चिन्हित जमीन का निरीक्षण कर तकनीकी मापदंडों के अनुसार रिपोर्ट देने के लिए ई ई पीडब्ल्यू को निर्देश दिए गये। वयवंदना योजनान्तर्गत आयुष्मान कार्ड लक्ष्य अनुसार बनवाने के लिए सी एम एच ओ को निर्देशित किया गया।
==========
जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न
रतलाम : सोमवार, मई 25, 2026,

कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत किये जा रहें कार्याे की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नदी नालो, कुए ,बावड़ी की सफाई करवाये, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाये, पौधारोपण, तालाब निर्माण कार्य समय सीमा में करवाये। साथ ही शासन द्वारा दिये गये लक्ष्य अनुसार सभी पूर्ण कार्याे की जानकारी शासन के पोर्टल पर दर्ज करें।
बैठक में कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सभी स्कूलों की पानी की टंकियों की नियमित साफ-सफाई “वॉश ऑन व्हील” के माध्यम से करवाने के निर्देश शिक्षा अधिकारी को दिये। राजस्व अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के तालाबो को सुचीबद्ध कर तालाबो को अतिक्रमण मुक्त करवाने के निर्देश दिए।
=======
गंगा दशहरा के अवसर पर जिला स्तर पर हनुमान ताल पर हुआ सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम
रतलाम : सोमवार, मई 25, 2026,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में संचालित “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत गंगा दशहरा के पावन अवसर पर रतलाम में जिला स्तर पर हनुमान ताल पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं कलश यात्रा के साथ किया गया। नगरवासियों द्वारा ढोल-बाजों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का समापन हनुमान ताल पर हुआ। इसके पश्चात हनुमान ताल परिसर में सामूहिक श्रमदान एवं साफ-सफाई अभियान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि युगों से माँ गंगा हमारी आस्था और जीवन की प्रतीक रही हैं। भगवान महादेव ने स्वयं माँ गंगा को अपनी जटाओं में स्थान देकर उनके महत्व को बताया। आज उसी परंपरा और श्रद्धा को आगे बढ़ाते हुए कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें माताओं-बहनों ने सिर पर कलश धारण कर जल के प्रति सम्मान और संरक्षण का संदेश दिया।
महापौर श्री पटेल ने कहा कि “जल है तो कल है”। जल केवल आवश्यकता नहीं, बल्कि जीवनदायिनी शक्ति है। जिस प्रकार हम अपने घर, रसोई और भोजन में स्वच्छता व शुद्धता का विशेष ध्यान रखते हैं, उसी प्रकार हमें जल स्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण के प्रति भी सजग रहना होगा।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत हमारे पुराने जल स्रोतों, बावड़ी, कुएं और तालाबों को पुनर्जीवित करने का कार्य पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य केवल पानी बचाना नहीं, बल्कि जल स्रोतों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना भी है। प्रशासन इस अभियान में पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है, लेकिन जनसहभागिता के बिना ऐसे अभियान सफल नहीं हो सकते। यदि हम जागरूक रहेंगे, तो अपने आसपास की बावड़ी, तालाब और अन्य जल स्रोतों को गंदा होने से बचा पाएंगे। कई बार समझाइश और सूचना के बावजूद लोग कचरा फेंक देते हैं, इसलिए जरूरी है कि हम स्वयं जिम्मेदारी निभाएं और जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं।
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने कहा कि खासकर गंगा दशहरे पर इस कार्यक्रम की कल्पना हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा की गई थी, जिसे आज मध्यप्रदेश के सभी जिलों में एक साथ मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे जिले में नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर एक साथ जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के काम जनसहभागिता से किये जा रहे है।
कार्यक्रम में महापौर श्री प्रहलाद पटेल, जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, युवा मोर्चा महामंत्री श्री विप्लव जैन, कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन तथा आयुक्त नगर निगम श्री अनिल भाना सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने श्रमदान में सहभागिता की ।
=========
बिरमावल में गंगा दशहरा पर निकली भव्य कलश यात्रा जल स्त्रोत पूजन एवं श्रमदान से दिया जल संरक्षण का संदेश
रतलाम : सोमवार, मई 25, 2026,

ग्राम पंचायत बिरमावल एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर सरवनी जागीर क्रमांक-4 की नवांकुर संस्था आदर्श लोक कल्याण समिति, सरवनी जागीर द्वारा गंगा दशहरा के पावन पर्व एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के तहत अंबाजी मंदिर से भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा ग्राम बिरमावल के विभिन्न मार्गों से होती हुई नवग्रह मंदिर पहुंची, जहां शिवमंदिर पर पूजन एवं सहस्त्रधारा जलाभिषेक किया गया। “जल है तो कल है” एवं “जल ही जीवन है” जैसे नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।
इसके पश्चात नवग्रह बावड़ी में श्रमदान कर साफ-सफाई की गई तथा जल स्त्रोत संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही पीपल वृक्ष का पूजन कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री मा डॉ. श्री मोहन यादव के आव्हान पर प्रदेशभर में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान जन-जन का अभियान बनता जा रहा है। जल स्त्रोतों का संरक्षण, जल संरचनाओं की साफ-सफाई, पौधरोपण एवं वर्षा जल संचयन समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
जनपद पंचायत रतलाम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सी.एस. वास्केल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि गांव-गांव में श्रमदान से सरकार के साथ मिलकर बावड़ी एवं तालाबों की सफाई तथा जल बचाने की आदत विकसित कर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य तैयार कर सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से जल संरचनाओं के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन में निरंतर सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत रतलाम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सी.एस. वास्केल, इंजीनियर श्री दुबे जी, ग्राम पंचायत बिरमावल सरपंच श्रीमती झन्ना बाई डिंडोर, नवांकुर संस्था आदर्श लोक कल्याण समिति सरवनी जागीर से श्री ओमप्रकाश पाटीदार, सरपंच प्रतिनिधि श्री रमेश डिंडोर, सचिव श्री जगदीश गुजराती, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुश्री राजकुमारी राजपुरोहित, आशा कार्यकर्ता सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बिरमावल के अध्यक्ष श्री गोरधन पाटीदार एवं सचिव श्री जमनालाल पाटीदार, श्री रमेश परिहार, श्री कैलाश पांचाल, श्री जवाहरलाल पाटीदार, श्री मोहनलाल पाटीदार, श्री गिरधारीलाल पाटीदार, श्री सुरेश पाटीदार, श्री धनंजय पाटीदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, मातृशक्ति एवं युवा उपस्थित थे।
=========



