गरोठमंदसौर जिला

विधायक श्री सिसौदिया के पुत्र गोपाल सिंह सिसौदिया बने विषय विशेषज्ञ,पीएचडी पूर्ण होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर”

मां दूधाखेड़ी माताजी के अनन्य भक्त गोपाल सिंह सिसौदिया को मिल रही शुभकामनाएं”

– सतीश शर्मा

गरोठ– गरोठ क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का विषय है कि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री चंद्रर सिंह सिसौदिया के सुपुत्र गोपाल सिंह सिसौदिया ने अपनी पीएचडी की उपाधि पूर्ण कर विषय विशेषज्ञ के रूप में नई उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता पर क्षेत्रभर में हर्ष और गौरव का वातावरण है। सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

गोपाल सिंह सिसौदिया अपनी सादगी, विनम्रता, अनुशासन और संस्कारों के लिए आमजन में विशेष पहचान रखते हैं। वे न केवल शिक्षित और प्रतिभाशाली व्यक्तित्व हैं, बल्कि सामाजिक व्यवहार और जनसंपर्क में भी उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। क्षेत्र के लोगों के बीच उनका सहज और सम्मानजनक व्यवहार उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनाता है। वे हर वर्ग के लोगों को पूरा मान-सम्मान देते हैं, जिसके कारण आमजन में उनके प्रति विशेष आत्मीयता देखने को मिलती है।

गोपाल सिंह सिसौदिया मां दूधाखेड़ी माताजी के अनन्य भक्त माने जाते हैं। धार्मिक आस्था और भारतीय संस्कृति के प्रति उनका जुड़ाव उनकी जीवनशैली में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। वे सदैव धर्म, संस्कार और समाजसेवा के मार्ग पर चलने का प्रयास करते हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव युवाओं पर भी पड़ रहा है।

उनकी इस उपलब्धि के पीछे पिता विधायक श्री चंद्रर सिंह सिसौदिया के आदर्श, शिक्षाप्रद मार्गदर्शन और पारिवारिक संस्कारों की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है। विधायक श्री चंद्रर सिंह सिसौदिया हमेशा शिक्षा, अनुशासन, सामाजिक समरसता और जनसेवा को प्राथमिकता देते रहे हैं। उन्हीं मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए गोपाल सिंह सिसौदिया ने शिक्षा के क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है।

क्षेत्र के नागरिकों का मानना है कि गोपाल सिंह सिसौदिया की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी सफलता यह संदेश देती है, कि संस्कार, अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के बल पर जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

इस अवसर पर अनेक समाजजनों, शुभचिंतकों एवं युवाओं ने गोपाल सिंह सिसौदिया को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं है। उक्त जानकारी भाजपा नेता सुंदरलाल परमार ने दि ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}