मध्यप्रदेशमंदसौर
विधायक श्री डंग के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिला प्रतिनिधि मंडल

फायर ब्रिगेड और उदिया किराना दुकान पर हुई आगजनी पर राहत राशि कि मांग
सीतामऊ। मंदसौर जिले के सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग के नेतृत्व में बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भोपाल मंत्रालय में सीतामऊ की किराना दुकान में पिछले दिनों हुई आगजनी की घटना को लेकर सीतामऊ के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की।विधायक हरदीप सिंह डंग ने मुख्यमंत्री से किराना व्यापारी उदिया परिवार को राहत राशि प्रदान करने की मांग की और आवेदन पत्र सौंपा।इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने सीतामऊ नप को एक नई फायर ब्रिगेड प्रदान किए जाने की भी मांग रखी और आवेदन पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में पोरवाल समाज के सदस्यों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को राजा टोडरमल जी की प्रतिमा भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के अध्यक्ष श्री नरेंद्र उदिया, उदिया परिवार के श्री राहुल उदिया, सीतामऊ नगर परिषद अध्यक्ष श्री मनोज शुक्ला, उपाध्यक्ष श्री सुमीत रावत, श्री कमलेश शर्मा, श्री प्रतीक गुप्ता सहित समाजजन उपस्थित रहे।



