
युवक की संदिग्ध मौत पर शव सड़क पर रख परिजनों का प्रदर्शन, पुलिस के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला, एक आरोपी राउंडअप
किशनगढ़ ताल
ठा शंभू सिंह तंवर
– ग्राम खामरिया के 22 वर्षीय युवक कृष्णपाल सिंह सोंधिया की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने कृष्णपाल के मुंह में जबरन जहरीली दवा डालकर उसकी हत्या कर दी।
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर करीब पांच घंटे तक चक्काजाम किया और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इससे यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। देर रात लगभग 2:21 बजे पुलिस अधिकारियों की समझाइश और निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने और चक्काजाम समाप्त करने पर राजी हुए।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर कुलदीप सिंह, विजय सिंह, ईश्वर सिंह, युवराज सिंह और गोविंद सिंह के खिलाफ **भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) एवं 3(5)** के तहत हत्या का केस दर्ज किया है।
एसडीओपी पल्लवी गौर के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में **एक आरोपी को राउंडअप (हिरासत में) कर लिया है**, जबकि शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है।
वहीं पुनः बुधवार को नाराज परिजनों ने नगर के व्यस्ततम कारगिल चौराहे पर धरना प्रदर्शन व चक्कजाम किया जिससे शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गयी करीब 4 घंटे चले चक्कजाम के बाद पुलिस व प्रसाशनिक अधिकारियो के आश्वासन के बाद धरना करीब दोपहर 1 बजे खत्म हुआ और यातायात व्यवस्था पुनः सुचारु हुई!



