मंदसौर जिलासीतामऊ

सीतामऊ नगर परिषद में माँ सरस्वती जी की तस्वीर पर माल्यार्पण “गंगा जल कलश स्थापना पूजन अर्चन किया

सीतामऊ नगर परिषद में माँ सरस्वती जी की तस्वीर पर माल्यार्पण “गंगा जल कलश स्थापना पूजन अर्चन किया

सीतामऊ –  नगर परिषद  सभापति पार्षद विवेक सोनगरा के द्वारा नगर परिषद में कार्यालय से जनहित में सार्थक पहल नवाचार करते हुवे “संकल्प से समाधान जनहित अभियान का शुभारंभ किया, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं नीतियों का क्रियान्वयन एवं जनसमुदाय को लाभ सुगमता पूर्वक मिल सके, इस उद्देश्य से नगर परिषद कार्यालय के मुख्य द्वार पर ही “सर्वप्रथम माँ सरस्वती जी की तस्वीर पर माल्यार्पण “गंगा जल कलश स्थापना पूजन अर्चन किया गया,

सभापति विवेक सोनगरा द्वारा मुख्य द्वार के समीप ही दरी बिछाकर,नप के अंतर्गत विभिन्न विभागीय, प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों को प्रभारी विभाग कार्यों संबधित आवश्यक दिशा निर्देश मौके स्थल पर दिए, एवं नगर परिषद में आने वाले नगरवासियों एवं आवेदकों की जन समस्याओं को सुन कर स्वयं आवेदन बनाकर, समाधान हेतु संबधित विभागीय तहसील खाद्य विभाग अधिकारी रघुराज सिंह से मिलने सीतामऊ SDM कार्यालय में पहुंच कर नगर शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर बेनर पोस्टर नियमानुसार समय सारणी गतिविधि संचालक की जानकारी लगाने चस्पा करने की कहा,एवं नप कार्यालय में योजना प्रभारी चेतना राठौर, जलकल शाखा प्रभारी कमल गोयल, बेनर पोस्टर नियमानुसार विभागीय कार्य जानकारी चस्पा करने की कागज संबधित अधिकारियों को कॉल लगाकर समाधान करने हेतु कहा गया,

इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी जीवनराय माथुर एवं जनसमुदाय नागरिकगण उपस्थित रहे, देश आजादी के बाद पहली बार सीतामऊ नगर परिषद का कोई पार्षद नगर परिषद् के मुख्य द्वार पर स्वयं दरी बिछाकर नागरिकों की जनसमस्याओं को सुनकर समाधान हेतु तत्पर दिखाई दिया एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी दरी पर बिठाकर समाधान करने हेतु कहा जा रहा है ,नगर में इस अभियान कार्य को लेकर जनचर्चा का विषय बना हुआ है, नगर परिषद सभापति विवेक सोनगरा ने बताया कि इस संकल्प से समाधान अभियान के माध्यम से अतिशीघ्र अन्य नवाचार प्रयास जनहित में किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}