सीतामऊ पुलिस की गिरफ्त मे आए पानी की मोटरे ओर मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी

सीतामऊ पुलिस की गिरफ्त मे आए पानी की मोटरे ओर मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी
सीतामऊ। थाना क्षेत्र के गांव महुवी निवासी मनोहरसिंह सोधिया राजपुत ने थाने पर आकर पुलिस को शिकायत की थी कि उनकी मो.सा. प्लेटीना क्रमां mp14mj 1007 जो कि रात्री मे घर के सामने खड़ी की हुई थी, लेकिन सुबह देखा तो मोटर सायकल चोरी हो गई थी। पुलिस ने थाने अपराध क्रमांक 223/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस. का पजिबध्द कर ग्राम महुवी के संदेही अनील खारोल को उठाकर पुछताछ की गई । संदेही ने बताया कि उसने दिनांक 14.05.26 को मनोहरसिंह कि मो.सा. को उसके घर के सामने से चुराकर उसके कुए के पास नाले मे छिपा दिया था। पुलिस द्वारा आरोपी अनिल से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि दिनांक 28.04.26 को उसने साथी राजु खारोल, बबलुसिंह व ईश्वर सुर्यवंशी निवासी महुवी के साथ मीलकर महुवी के किसानों के कुए से पानी की विध्युत मोटरे चुराई है। पुलिस पूछताछ में सभी आरोपियो ने अपना जुर्म स्वीकार किया पुलिस ने मौके से 05 पानी की विध्युत मोटरे व एक मोटर सायकल जप्त कर चारों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।



