सेवा समर्पण दिवस के रूप में मनाएं सांसद गुप्ता का जन्मदिवस

सेवा समर्पण दिवस के रूप में मनाएं सांसद गुप्ता का जन्मदिवस
मंदसौर – सांसद सुधीर गुप्ता ने संसदीय क्षेत्र के नागरिकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि 19 मई को मेरा जन्मदिन क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के द्वारा सांसद सेवा केंद्र पर आकर या किसी और सेवा स्वरूप के रूप में मनाया जाता रहा है । आपका यह प्रेम और आशीर्वाद मुझे अपार ऊर्जा से भर देता है और इसी ऊर्जा से मैं दुगनि क्षमता से आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहता हूं
परंतु इस वर्ष वैश्विक परिस्थितियों जो चल रही है इसका आंशिक असर हमारा देश के ऊपर भी हुआ है जिसका जिक्र देश के प्रधान सेवक के रूप में प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने देश की जनता को किया है
इसलिए हम सब का एक राष्ट्र धर्म हो जाता है कि हम अपने राष्ट्र कर्तव्य के लिए किसी भी विषम परिस्थिति में एक जुट होकर राष्ट्रहित में मजबूती के साथ खड़े रहे
इसलिए मैंने अपना जन्मदिन 19 मई को सेवा समर्पण के रूप में मनाने का निश्चय किया है
और इसीलिए मेरा आप सभी शुभचिंतक देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के नागरिकों से विनम्र अनुरोध की इस वर्ष आप सभी अपने क्षेत्र और निवास से ही मुझे शुभकामना प्रेषित कर देवें और सेवा पर्व के रूप में ही मानवे आपकी यही शुभकामना मेरे लिए ऊर्जा का संचार करेंगी
मैं अपने सभी कार्यकर्ता साथियों और शुभचिंतकों से यह अनुरोध करता हूं कि प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी के आह्वान पर हम सब संगठित होकर एक मजबूत राष्ट्र निर्माण में वैश्विक विषमताओं का मजबूती से सामना करें और जो आप लोग संसदीय क्षेत्र के दूर दराज क्षेत्रों भानपुरा गरोठ रतनगढ़ सिंगोली से जब आते हैं इससे समय और ईंधन की बचत होगी।



