मंदसौरमध्यप्रदेश

रोज गाली गलौच ओर प्रतापडना से तंग आकर सरपंच ने दी आत्महत्या की चेतावनी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा की विधानसभा में सरपंच भी सुरक्षित नही,चिलोद पिपलिया सरपंच को मिली जान से मारने की धमकी

पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद युवक के ऊपर दर्ज हुआ मुकदमा

मल्हारगढ़ — उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा के विधानसभा की ग्राम पंचायत सरपंच को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।खुद सरपंच ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर आपबीती सुनाई जिसके बाद उनका वीडियो पूरे मध्यप्रदेश में वायरल हो गया।वीडियो पुलिस कप्तान तक पंहुचा तो आनन फानन में उन्होंने बूढा चौकी प्रभारी विकास गेहलोद को जांच और उक्त व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिया।

जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत चिलोद पिपलिया के सरपंच दीपक शर्मा ने पुलिस चौकी बूढा पर उपस्थित होकर रिपोर्ट लिखवाई की मै ग्राम चिल्लोद पिपलिया रहता हूँ तथा ग्राम पंचायत चिल्लोद पिपलिया का सरपंच हुँ। आज से करीबन एक वर्ष पुर्व बालाजी मन्दिर परिसर चिल्लोद पिपलिया मे किचड हो रहा था तथा वहाँ पर पानी पीने के कुए मे गन्दा पानी अन्दर जा रहा था। जिसके लिए मैने वहाँ सीसी निर्माण करवाया था तथा परिसर मे खम्बे लगवा दिये थे। वहाँ पर मेरे गाँव का कमलसिंह पिता गोविन्दसिंह सौंधिया राजपुत उसके ट्रेक्टर ट्राली छोडता था तो उसने कहा कि खम्बे क्यो लगवा दिये। मेरे ट्रेक्टर ट्राली कहा छोड़ेंगा तो एक वर्ष पहले उसने खम्बे तोड दिये थे। मैने ऐसा करने से मना किया तो वह मुझे अक्सर गाली गलोच करता रहता था कल दिनाँक 16.05.2026 के शाम के करीबन 05.00 बजे की बात है। मै उसी बालाजी मन्दिर परिसर के सरकारी कुए की मोटर सही कर रहा था तभी कमलसिंह पिता गोविन्दसिंह उसके घर के सामने खड़ा होकर मुझे माँ बहन की नंगी नगी गालीया देने लगा तथा कहता है कि सरपंच है तब तक ठीक है उसके बाद तुझे जान से खत्म कर दूँगा। कमलसिंह ने मेरे गाँव के राहुल पिता विष्णुलाल टेलर को भी कहा था कि सरपंच को बस स्टेण्ड पर मारपीट करूँगा। मैने घटना मेरे पंचायत सचिव जगदीश पिता रामचन्द्र जी नागदा निवासी मुन्देडी व राहुल पिता विष्णुलाल टेलर निवासी चिल्लोद पिपलिया को बतायी तथा साथ लेकर रिपोर्ट करने बूढा चौकी पहुँचा जहां सरपंच दीपक शर्मा की रिपोर्ट पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}