झाबुआइंदौर संभागयोजना
स्वयं का आयुष्मान कार्ड कैसे बनाएं, जानिए डॉ देवेंद्र भायल ने दी प्रक्रिया की जानकारी

स्वयं का आयुष्मान कार्ड कैसे बनाएं, जानिए डॉ देवेंद्र भायल ने दी प्रक्रिया की जानकारी
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेंद्र भायल द्वारा आमजन को स्वयं आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कोई भी पात्र व्यक्ति, जिसके पास आधार कार्ड, समग्र आईडी तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर उपलब्ध है, वह स्वयं अपना आयुष्मान कार्ड आसानी से जनरेट कर सकता है।उन्होंने बताया कि इसके लिए हितग्राही इंटरनेट के माध्यम से https://beneficiary.nha.gov.in लिंक पर जाकर अथवा “बेनिफिशियरी” मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कर प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
डॉ. भायल ने जानकारी देते हुए बताया कि पोर्टल अथवा एप्लीकेशन खुलने के बाद हितग्राही को अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। मोबाइल नंबर दर्ज करने पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से लॉगिन किया जाएगा। लॉगिन होने के पश्चात संबंधित व्यक्ति को अपनी समग्र आईडी दर्ज करनी होगी। इसके बाद पुनः ओटीपी सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होते ही पात्र हितग्राही का आयुष्मान कार्ड जनरेट हो जाएगा।
उन्होंने आमजन से अपील की कि अधिक से अधिक पात्र हितग्राही स्वयं अपना आयुष्मान कार्ड बनवाकर शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।



