योजनामंदसौरमध्यप्रदेश

मंदसौर जिले के तीर्थ यात्रियों के लिए अयोध्या काशी यात्रा 7 सितंबर को तथा हरिद्वार ऋषिकेश यात्रा 16 सितंबर को

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना,

मंदसौर जिले के तीर्थ यात्रियों के लिए अयोध्या काशी यात्रा 7 सितंबर को तथा हरिद्वार ऋषिकेश यात्रा 16 सितंबर को

मंदसौर 22 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत मंदसौर जिले के तीर्थ यात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन आगामी दिनों अयोध्या काशी तथा हरिद्वार ऋषिकेश के लिए रवाना होगी जिले के यात्रियों के लिए अयोध्या काशी वाराणसी तीर्थ यात्रा आगामी 7 सितंबर से 12 सितंबर तक संपन्न होगी इसी प्रकार हरिद्वार ऋषिकेश यात्रा आगामी 16 सितंबर से 19 सितंबर तक संपन्न होगी। अयोध्या काशी यात्रा के लिए वरिष्ठ नागरिक अपने आवेदन आगामी 1 सितंबर 2026 तक कर सकते हैं इसी तरह हरिद्वार ऋषिकेश यात्रा के लिए आवेदन आगामी 9 सितंबर 2026 तक किया जा सकता है।

कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत अयोध्या काशी वाराणसी के लिए जिले से 262 यात्री जाएंगे इसके अंतर्गत मंदसौर नगर तथा ग्रामीण से 80 दलोदा एवं शामगढ़ से 20 ,20 सीतामऊ गरोठ मल्हारगढ़एवं सुवासरा से 30 ,30 तथा भानपुरा से 22 यात्री जाएंगे।

इसी प्रकार हरिद्वार ऋषिकेश यात्रा के लिए जिले से 156 यात्री रवाना होंगे इनमें मंदसौर नगर तथा ग्रामीण से 50 दलोदा सीतामऊ सुवासरा शामगढ़ गरोठ भानपुरा से 15, 15 तथा मल्हारगढ़ से 16 यात्री जाएंगे।

मुख्यमंत्री दर्शन योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिक जो 60 वर्ष या अधिक आयु के हैं जो आयकर दाता नहीं है आवेदन कर सकते हैं महिलाओं के मामले में 2 वर्ष की छूट है आवेदक तहसील कार्यालय, स्थानीय निकाय, नगर परिषद एवं जनपद पंचायत आदि स्थानों पर आवेदन कर सकते हैं l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}