नीमचमध्यप्रदेशराजनीति

-सोना मत ख़रीदो की अपील को बताया कारोबार और कारीगरों पर सीधा हमला,कांग्रेस ने किया व्यापारियों का समर्थन

सरकार पहले अपने खर्चे घटाए, फिर जनता को दे नसीहत” – व्यापारियों ने कांग्रेस के जन-संवाद में भरी हुंकार

नीमच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोना खरीदने को लेकर दिए गए बयान के विरोध में मंगलवार शाम कांग्रेसजनों ने शहर के घंटाघर क्षेत्र में सर्राफा व्यापारियों एवं शिल्पकारों से जन-संवाद किया। कांग्रेस नेताओं ने व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को सर्राफा कारोबार के लिए नुकसानदायक बताया। संवाद कार्यक्रम की शुरुआत चांदनी ज्वेलर्स से की गई, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और व्यापारी मौजूद रहे।

व्यापारियों का कड़ा विरोध: “सरकार पहले खुद के खर्चे कम करे”
जन-संवाद के दौरान सर्राफा व्यवसायियों ने एक मत होकर प्रधानमंत्री के बयान पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों ने दोटूक शब्दों में कहा कि सरकार को जनता को नसीहत देने से पहले खुद के फिजूलखर्ची और खर्चे कम करने चाहिए। व्यापारियों ने चिंता जताई कि सर्राफा व्यवसाय से जुड़े छोटे मजदूर और कारीगर इस बयान से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे, क्योंकि बाजार में मंदी आने का सीधा असर उनके चूल्हे पर पड़ेगा।
-सोने की बढ़ती कीमतों के कारण बाजार में मंदी का माहौल
जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पहले से ही सोने की बढ़ती कीमतों के कारण बाजार में मंदी का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सर्राफा व्यवसाय केवल व्यापार नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की आजीविका का आधार है। छोटे कारीगर और मजदूर इस कारोबार से सीधे जुड़े हैं और इस तरह के बयान उनके रोजगार पर संकट खड़ा करते हैं। श्री बाहेती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी व्यापारियों के साथ खड़ी है और केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का विरोध जारी रहेगा।
-व्यापारियों को हतोत्साहित कर रहे पीएम
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि भारतीय परंपराओं और सामाजिक जीवन में सोने का विशेष महत्व रहा है। सरकार को व्यापार को हतोत्साहित करने के बजाय सर्राफा कारोबार को राहत देने की दिशा में कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जीएसटी और अन्य करों के बोझ से व्यापारी पहले ही परेशान हैं, ऐसे में इस प्रकार के बयान बाजार में भ्रम और अस्थिरता पैदा कर रहे हैं। कांग्रेस व्यापारियों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेगी।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष मोनू लॉक्स, ओम दिवान,डॉ पृथ्वी सिंह वर्मा, ओम शर्मा, मुकेश कालरा, योगेश प्रजापति, आशा साम्भर,बबली तंवर, सुरेश मोडी, विकास गोयल, मन्नू बना बांग्रेड, इकबाल कुरेशी, राकेश सोनकर, संदीप चौधरी, हिदायुल्ला खान, जिनेंद्र नागौरी, नितिन हसीजा, भूपेंद्र बाबा बोहरा, संजय पवार, सत्यप्रकाश नागर,भँवरलाल जायसवाल, मोहम्मद नदीम, भरत गट्टानी, हुसैन पहलवान एवं दीपक राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और व्यापारी उपस्थित थे।
व्यापारियों ने खोली बाजार की चिंता, कांग्रेस संवाद को मिला व्यापक समर्थन
सर्राफा व्यापारियों के साथ हुए जन-संवाद कार्यक्रम में कारोबारियों ने खुलकर अपनी समस्याएं कांग्रेस नेताओं के सामने रखीं। व्यापारियों ने बताया कि सोने के लगातार बढ़ते दाम, बाजार में मंदी और सरकार की नीतियों के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है। कई व्यापारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के बयान के बाद ग्राहकों में भ्रम की स्थिति बनी है, जिससे बाजार की गतिविधियां और कमजोर हुई हैं। संवाद के दौरान सर्राफा कारोबारियों और शिल्पकारों ने छोटे कारीगरों की आजीविका पर मंडरा रहे संकट की भी जानकारी दी। व्यापारियों ने कहा कि यदि यही स्थिति बनी रही तो छोटे दुकानदारों और कारीगरों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो सकती है। कांग्रेस नेताओं ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों की मौजूदगी रही और कांग्रेस के इस संवाद अभियान को सर्राफा कारोबारियों का अच्छा समर्थन मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}