सेवामंदसौरमध्यप्रदेश

जनसहयोग से निखरती शिवना,113 वें दिन जारी रहा शिवना शुद्धिकरण जनअभियान

अभियान में नदी से 2 ट्राली कचरा निकाला गया

मंदसौर । आज शिवना शुद्धिकरण अभियान के 113वें दिन श्रमदानी उत्साहपूर्वक श्रमदान करने पहुंचे । आज के श्रमदान के दौरान नदी में जमी गंदगी और प्लास्टिक कचरे को ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों के सहयोग से बाहर निकाला गया । इसके साथ ही नदी किनारों पर फैली गाजर घास और अन्य अपशिष्ट को भी साफ किया गया, जो पानी को लगातार प्रदूषित कर रहे थे । श्रमदानियों की मेहनत से शिवना का स्वरूप दिन-प्रतिदिन निखरता जा रहा है । इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जैन ने कहा कि यह उत्साह केवल एक दिन तक सीमित न रहकर निरंतर बना रहना चाहिए, क्योंकि शिवना को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि इसी तरह लगातार प्रयास जारी रहे, तो निश्चित ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे । श्री जैन ने सभी मंदसौर वासियों से आहवान किया कि शिवना शुद्धिकरण अभियान में प्रतिदिन प्रातः 7:00 से 9:00 बजे के बीच श्रमदान करने जरूर पधारे । आज शिवना शुद्धिकरण अभियान के 113वे दिन श्रमदान करने वालों में सर्वश्री विधायक विपिन जैन,समाज सेवियों में सर्वश्री हेमराज खाबिया,रमेश सोनी,भंवरलाल प्रजापत,बालकृष्ण दवे,
अमलावद गांव से कैलाश कुमावत ,टोलखेड़ी गांव से शांतिलाल मेमावत ,पालिया लाल मुहा गांव से मदनलाल धनगर,पन्नालाल धनगर ,महिला नेत्रीयों में इष्टा भाचावत, सुनीता बंडी,अनीता भदोरिया,प्रमिल पंवार, कौशल्या त्रिवेदी, कांग्रेसजन मे सर्वश्री राजनारायण लाड़,विकास दशोरा ,मनोहर नाहटा, घनश्याम कुमावत,संजय नाहर,रमेश ब्रिजवानी,राजेश फरक्या,विश्वास दुबे,अजय सोनी ,राकेश सेन,साबिर इलेक्ट्रिशियन,मंगल गवली,जीतू गुगर, रईस खान पटवारी, गणपत कुमावत,शिवशंकर सोलंकी, योगेंद्र गौड़,महेश माली,अशोक राव,ऋषिराज लाड़ ,गोपाल बंजारा, नक्ष चावड़ा,कनिष्क सोनी , मांगीलाल चौहान,आदि श्रमदान में उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}