मंदसौरमध्यप्रदेश

मिस मध्य प्रदेश का खिताब जीतकर डॉक्टर मान्यता ने किया मंदसौर का नाम रोशन

मिस मध्य प्रदेश का खिताब जीतकर डॉक्टर मान्यता ने किया मंदसौर का नाम रोशन


मंदसौर। ग्लैमर और फैशन की चकाचौंध में से हीरे को तराशने का कार्य करने के लिए इस वर्ष इंदौर में हुई मिस मध्यप्रदेश की प्रतियोगिता में मंदसौर की बिटिया डॉक्टर मान्यता वप्ता ने यह किताब अपने नाम कर लिया। तीन दिन तक चली इस प्रतियोगिता में इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर जैसे बड़े शहरों से प्रतियोगियों ने सहभागिता की थी, लेकिन मंदसौर शहर की बिटिया डॉक्टर मान्यता वप्ता ने बाजी मार कर शहर का नाम रोशन कर दिया। पिता डॉक्टर गौतम वप्ता ने बताया कि मान्यता अपनी डॉक्टरी पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग और प्रोफेशनल करियर पर भी ध्यान देती रहती है, यह खिताब मंदसौर जिले को गौरांवित करने के साथ-साथ अन्य लड़कियों के लिए भी प्रेरणा का कार्य करेगा। मिस मध्यप्रदेश के मंदसौर पहुंचने पर क्षेत्र तथा नगरवासियों ने पूरी आत्मीयता से स्वागत अभिनन्दन किया।

इस अवसर पर पार्षद भारती पाटीदार, डॉ भानुप्रताप सिंह सिसोदिया, नेमीचंद खिमेसरा, पत्रकार नरेंद्र धनोतिया, मोहन सिंग चंद्रावत, राकेश गवारिया, यशवंत परमार, पवन पाटीदार, तनिष्क यादव, अजय सिंग पंवार, हरीश कुमावत, विजय कोठारी, रामनरेश तिवारी, विनोद पाटीदार, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की मातृशक्ति और स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}