मंदसौर जिलासीतामऊ

किराना दुकानों में भीषण आग और फायर ब्रिगेड नहीं होने से नागरिकों में दिखा आक्रोश, नगर परिषद का घेराव एवं चौराहा पर किया प्रदर्शन 

किराना दुकानों में भीषण आग और फायर ब्रिगेड नहीं होने से नागरिकों में दिखा आक्रोश, नगर परिषद का घेराव एवं चौराहा पर किया प्रदर्शन 

सीतामऊ। नगर के बस स्टैंड स्थित उदिया किराना दुकान में लगी भीषण आग की घटना के दूसरे दिन नगर के व्यापारियों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। बड़ी संख्या में व्यापारी नगर परिषद पहुंचे और परिषद प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए नगर परिषद परिसर के मुख्य द्वार के सामने क्षेत्रीय विधायक और परिषद के खिलाफ नारेबाजी की।

व्यापारियों का आरोप है कि नगर परिषद की लापरवाही और खराब फायर ब्रिगेड व्यवस्था के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे कई दुकानों में लाखों रुपए का नुकसान हुआ। प्रदर्शन के दौरान व्यापारी हाथों में चूड़ियां लेकर पहुंचे और अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों पर निष्क्रियता का आरोप लगाया।

बाद में नाराज व्यापारी लदुना चौराहा पहुंचे, जहां उन्होंने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। चक्काजाम के चलते कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि समय रहते सीतामऊ में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाती तो इतना बड़ा नुकसान नहीं होता।

व्यापारियों ने बताया कि कई बार नगर परिषद और प्रशासन के सामने फायर ब्रिगेड की खराब स्थिति का मुद्दा उठाया गया, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। हाल ही में प्रभारी मंत्री के सामने भी स्थानीय लोगों द्वारा यह मुद्दा उठाया गया था, इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

रविवार रात सीतामऊ बस स्टैंड स्थित उदिया किराना दुकान में भीषण आग लग गई थी। आग ने देखते ही देखते आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया था। स्थानीय लोगों, पुलिस और निजी पानी के टैंकरों की मदद से आग बुझाने के प्रयास किए गए, जबकि मंदसौर और सुवासरा से फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी थी।

घटना के बाद अब व्यापारी वर्ग नगर परिषद और प्रशासन से स्थायी फायर ब्रिगेड व्यवस्था, नुकसान का सर्वे और प्रभावित व्यापारियों को मुआवजा देने की मांग कर रहा है।

तीन घंटे से अधिक समय तक किया धरना प्रदर्शन 

आगजनी की घटना के बाद सड़कों पर उतरे व्यापारी,,नगर परिषद में विरोध करके सड़कों को किया जाम,तीन घंटे से अधिक समय से व्यापारी सड़क पर डटे  रहे।.

इंसानियत की मिसाल पेश

चौराहा पर व्यापारियों के प्रदर्शन चक्काजाम के बीच कई वाहन फंसे — लेकिन इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस को तुरंत रास्ता देकर आगे निकाला गया।

नपं अध्यक्ष उपाध्यक्ष पहुंचे घटना स्थल पर 

वही सीतामऊ नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला उपाध्यक्ष सुमित रावत सहित पार्षद पहुंचे घटना स्थल, जल्द से जल्द नगर में फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराने का दिया भरोसा, नप अध्यक्ष ने स्थानीय विधायक व अधिकारियों से की बात।

सीतामऊ SDM शिवानी गर्ग ने प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांगो पर आश्वासन देते हुए बताया कि:-  

1.आज शाम तक अस्थाई फायर ब्रिगेड सीतामऊ आ जाएगी, जो स्थाई फायर ब्रिगेड आने तक यही रहेगी।

2.सीएमओ के विरुद्ध कलेक्टर को रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। आगामी कार्रवाई कलेक्टर महोदय करेंगे।

3.तीसरी मांग पर उन्होंने कहा कि आगजनी से दुकान में हुए नुकसानी को लेकर पंचनामा तेयार कर नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।

लेकिन ढाई घंटे बाद भी प्रदर्शन कर रहे लोग स्थानीय विधायक हरदीप सिंह डंग को मौके पर बुलाने के लिए अड़े हुए हैं, प्रशासन द्वारा जाम खुलवाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}