समाचार मध्यप्रदेश नीमच 11 मई 2026 सोमवार

///////////////////////////////////////
प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया का नीमच आगमन,
सर्किट हाउस पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत
कोर कमेटी की बैठक में हुईं शामिल, अधिकारियों ने की अगवानी
नीमच, 10 मई 2026 प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया का रविवार को अल्प प्रवास पर नीमच आगमन हुआ।
जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत:प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के नीमच सर्किट हाउस आगमन पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, विधायक श्री अनिरुद्ध मारू, पूर्व सांसद श्री सुभाष पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
इस मौके पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश “पप्पू” जैन, श्री हेमंत हरित, श्री आदित्य मालू, श्री मेहर सिंह जाट, श्री निलेश पाटीदार, श्री सत्यनारायण गोयल एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
अधिकारियों ने की अगवानी: प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के नीमच सर्किट हाउस पहुंचने पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एसपी श्री राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया, सीएसपी सुश्री किरण चौहान, जिला महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अंकिता पंड्या एवं अन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी कर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर एसडीएम श्री संजीव साहू, सहायक संचालक जनसंपर्क श्री जगदीश मालवीय, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री वैभव बैरागी, एसडीओपी सुश्री निकिता सिंह, तहसीलदार श्री संजय मालवीय, थाना प्रभारी श्री आर.सी. डांगी, श्री अमित सारस्वत, रक्षित निरीक्षक श्री विक्रम सिंह भदौरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, आमजन, कार्यकर्ता एवं पत्रकारगण उपस्थित थे।
प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने नीमच सर्किट हाउस पर कोर कमेटी की बैठक में भी शामिल होकर जनप्रतिनिधियों से चर्चा की।
=============
जिले में लोक अदालत की 21 खंडपीठों के माध्यम से 274 न्यायालय में लंबित एवं 444 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण हुआ
नीमच 10 मई 2026, जिला न्यायालय परिसर में स्थित ए.डी.आर. सेंटर में मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार शनिवार को लोक अदालत का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से माननीय मुख्य न्यायाधीपति मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय श्री संजीव सचदेवा द्वारा किया गया। जिला न्यायालय परिसर में उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा की गई। इस मौके प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री विजय सिंह कावछा, जिला न्यायाधीश श्री आलोक कुमार सक्सेना, श्रीमती रश्मि मिश्रा, श्री जितेन्द्र कुमार बाजोलिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री रवि कुमार बौरासी, न्यायिक मजिस्टेªट डॉ. श्रीमती रेखा मरकाम, श्रीमती अंकिता गुप्ता खाड़े, श्री विशाल खाड़े, सुश्री रूपल गुप्ता, श्री विष्णु दुबे, सुश्री राजेश्वरी जर्मन, सुश्री रिया मंधान्या, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री प्रवीण कुमार, खण्डपीठ सदस्यगण, अधिवक्तागण, एलएडीसीएस, पैरालीगल वॉलेंटियर्स, न्यायिक कर्मचारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम के उपरांत जिले में गठित खंडपीठों में लोक अदालत की कार्यवाही, खंडपीठों के पीठासीन अधिकारीगण द्वारा प्रारंभ की गई।
नेशनल लोक अदालत में कुल 21 खण्डपीठों में न्यायालय में लंबित 305 प्रकरणों को रैफर्ड किया गया था, जिनमें से 274 प्रकरण लोक अदालत के माध्यम से निराकृत हुये। उक्त लंबित प्रकरणों में से मोटरयान दुर्घटना के 06 प्रकरण निराकृत हुये, जिनमें रूपये 12,00,000/- का अवार्ड पारित हुआ। न्यायालय में लंबित प्रकरणों में चैक अनादरण के 101 प्रकरण निराकृत हुए, जिनमें कुल राशि रूपये 1,71,19,893/- का अवार्ड पारित हुआ। इसके अतिरिक्त शमनीय आपराधिक प्रकरण के 88 प्रकरण निराकृत हुए, जिसमें 5,75,000/- रूपये का अवार्ड पारित हुआ। 33 अन्य सिविल प्रकरण, विद्युत अधिनियम के 16 तथा 29 पारिवारिक विवादों से संबंधित मामले, सहित कुल 274 न्यायालय में लंबित प्रकरण निराकृत हुये।
नेशनल लोक अदालत में कुल 3251 प्रीलिटिगेशन प्रकरण रेफर्ड किये गये थे, जिनमें से 444 प्रकरण उक्त लोक अदालत के माध्यम से निराकृत हुये तथा 37,92,028/- रूपये की वसूली हुई।
========
लोक अदालत में 11 वर्ष पुराने दो प्रकरणों का हुआ सौहार्दपूर्ण निराकरण
नीमच 10 मई 2026 , 11 वर्ष पुराने आपराधिक प्रकरणों का राष्ट्रीय लोक अदालत में सौहार्दपूर्ण निराकरण राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में तहसील न्यायालय मानसा में व्यवहार न्यायाधीश श्री रौनक पाटीदार की खंडपीठ द्वारा लगभग 11 वर्ष पुराने दो शमनीय आपराधिक प्रकरणों का आपसी समझौते के माध्यम से सफलतापूर्वक निराकरण किया गया।
खंडपीठ में न्यायाधीश श्री रौनक पाटीदार एवं खंडपीठ सदस्य अधिवक्ता श्री राकेश गुर्जर ने वर्ष 2015 से लंबित भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 323 एवं 506 के प्रकरण में दोनों पक्षों को समझाइश देकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में समझौता कराया था। उक्त प्रकरण में दो आरोपी थे, जिनका अपने पड़ोसी खेत के व्यक्तियों से सुखला निकालने की बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के उपरांत पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी तथा न्यायालय में चालान प्रस्तुत होने के बाद से प्रकरण विगत 11 वर्षों से लंबित था।
राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से दोनों पक्षों ने आपसी वैमनस्य समाप्त कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रकरण का निराकरण किया, जिससे न केवल न्यायालयीन विवाद समाप्त हुआ बल्कि आपसी संबंधों में भी सुधार आया। उक्त प्रकरण के निराकरण में अधिवक्ता श्री रंजीत देवड़ा का भी विशेष योगदान रहा।
इसी प्रकार वर्ष 2015 से लंबित मारपीट के एक अन्य प्रकरण में, उधार दिए गए रुपयों को लेकर हुए विवाद एवं मारपीट के मामले में भी दोनों पक्षों को समझाइश देकर आपसी समझौते के आधार पर प्रकरण का निराकरण कराया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से वर्षों पुराने विवादों का शांतिपूर्ण समाधान होने से पक्षकारों को त्वरित एवं सुलभ न्याय प्राप्त हुआ तथा सामाजिक सौहार्द को भी बढ़ावा मिला।
================



