गरोठमंदसौर जिला

गरोठ पुलिस द्वारा सोशल मिडियो पर बन्दुक लहराने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गरोठ पुलिस द्वारा सोशल मिडियो पर बन्दुक लहराने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गरोठ – पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध हथियारों के परिवहन, प्रदर्शन, भ्रामक व भय कारित करने वाले विडियों की रोकथाम तथा ऐसे अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमति हेमलता कुरील के मर्गदर्शन मे SDOP महोदय गरोठ श्री विजय कुमार यादव एवं थाना प्रभारी गरोठ उनि बलवीरसिंह यादव की टीम द्वारा दिनांक 09.05.2026 को सोशल मिडियो पर बन्दुक लहराने का विडियो वायरल करने वाले आरोपियों की पहचान कर उनके कब्जे से 01 देशी कट्टा मय 02 जिन्दा राउण्ड , बिना नम्बर की काले रंग स्कार्पियो गाडी तथा 02 एयर गन को जप्त किया गया।

09.05.2026 को सोशल मिडिया, व्हाट्सअप न्यूज ग्रुप व अन्य माध्यम से खड़ावदा शराब की दुकान के सामने कुछ व्यक्तियों द्वारा बन्दुक लहराकर रील बनाने का विडियो वायरल होने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी उनि बलवीरसिंह यादव द्वारा तुरन्त कार्यवाही करते हुए विडियों मे दिख रहे लोगों की पहचान व तलाश हेतु टीम गठित की गई जो उक्त विडियों मे दिख रहे व्यक्तियों की पहचान कमलसिंह निवासी कुण्डला खुर्द थाना शामगढ़, विनोद निवासी बारामासी थाना गरोठ तथा बालु उर्फ बालमुकुन्द निवासी बरखेडा उदा थाना शामगढ़ के रूप मे हुई वायरल विडियो की तस्दीक हेतु उक्त तीनों व्यक्तियों की तलाश करते मुखबीर सूचना के आधार पर सेमरोल गाँव के कच्चे रास्ते से बारामासी नारायणी रोड पर नाकाबंदी कर उक्त तीनों व्यक्तियों के कब्जे से 1 अवैध देशी कट्टा व 2 जिन्दा राउण्ड मिलने पर जप्त किया गया तथा उनके द्वारा परिवहन हेतु उपयोग मे लाई जा रही बिना नम्बर की काले रंग की महिन्द्रा स्कार्पियो को जप्त कर आरोपीगणों को गिरप्तार किया गया । थाना वापसी पर गिरफ्तारशुदा आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 181 /2026 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपीगणो से वायरल विडियों के संबंध मे पुछताछ कर आरोपीगणों के कब्जे से 02 एयरगनों को जप्त किया गया। प्रकरण में अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है।

गिरप्तार आरोपी – 1. कमल पिता गोपाल सिंह उम्र 32 साल निवासी कुण्डला खुर्द थाना शामगढ़

2. विनोद पिता बालाराम उम्र 35 साल निवासी बारामासी थाना गरोठ

3. बालु उर्फ बालमुकुन्द पिता मानसिंह उम्र 45 साल निवासी बरखेडा उदा थाना शामगढ़

जप्त मश्रुका – 1अवैध देशी कट्टा मय 2 जिन्दा राउण्ड किमती 25000 रूपये, एक बिना नम्बर की काले रंग की स्कार्पियों किमती 1500000 रूपये, 2 एयरगन किमती 10000 रूपये

सराहनीय कार्य– उनि बलवीरसिंह यादव थाना प्रभारी गरोठ एवं टीम का सराहनीय योगदान रहा।

========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}