मंदसौर जिलासीतामऊ

सीतामऊ में तप, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम, श्री शत्रुंजय गिरिराज की नवाणु यात्रा सम्पन्न होने पर अनुमोदनार्थ निकला भव्य वरघोड़ा

सीतामऊ में तप, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम, श्री शत्रुंजय गिरिराज की नवाणु यात्रा सम्पन्न होने पर अनुमोदनार्थ निकला भव्य वरघोड़ा

सीतामऊ -( नयन जैन )जैन समाज में धर्म आराधना, तपस्या और श्रद्धा का अनुपम प्रतीक मानी जाने वाली पावन श्री शत्रुंजय गिरिराज की नवाणु यात्रा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सीतामऊ नगर में रविवार को भव्य अनुमोदना समारोह आयोजित किया गया। बाल तपस्वियों द्वारा कठिन तप एवं आराधना के साथ सम्पन्न की गई इस पावन यात्रा के अनुमोदनार्थ नगर में विशाल वरघोड़ा, बहुमान समारोह एवं लाभार्थी परिवारों द्वारा स्वामीवात्सल्य का आयोजन रखा गया है। धर्म प्रभावना से ओतप्रोत इस आयोजन में नवाणु यात्रा के आराधक तपस्वी आरव शैलेन्द्र ओस्तवाल, अर्हम संतोष भण्डारी, श्रेयांश संजय कटारिया, स्नेहा नीरज ओस्तवाल एवं दीपिका नीरज ओस्तवाल का बहुमान किया गया। भीषण गर्मी में बाल तपस्वियों द्वारा शत्रुंजय गिरिराज की कम आयु में यात्रा करना कठिन तप, संयम एवं आराधना कर इन बाल तपस्वियों ने समाज के समक्ष प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः काल में श्री केसरिया आदिनाथ मंदिर में स्नात्र महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसके बाद महोत्सव में पावन निश्रा प्रदान करने के लिए पधारे आगमोद्वारक समुदायवर्ती प.पु साध्वी रत्नरिद्धि श्रीजी व साध्वी रत्नवृद्धि श्रीजी महाराज साहब का नगर में मंगल प्रवेश हुआ।

जिसके बाद धूम धाम से आजाद चौक सीतामऊ से भव्य वरघोड़ा प्रारंभ हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर शहनाई गार्डन पहुँचा। भक्ति संगीत, जयकारों एवं आकर्षक धार्मिक वातावरण के साथ निकलने वाला यह वरघोड़ा नगरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। भव्य वरघोड़ा शहनाई गार्डन पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित हुआ जहां साध्वी मंडल के मंगलमय प्रवचन हुए। प्रवचन के माध्यम से साध्वी श्री मैं नवाणु यात्रा की विस्तृत जानकारी बताते हुए नवाणु यात्रा के के प्रमुख महत्व को समझाया साध्वी जी ने कहा कि यदि आपको इन नन्हे तपस्वियों की अनुमोदना करनी है तो कुछ न कुछ त्याग अवश्य करें त्याग नवाणु सेकंड का भी हो सकता है और नवाणु माह का भी साथ ही साध्वी जी ने अपने वक्तव्य में प्राचीन तीर्थ बिबड़ोद में 25 मई 2026 से 30 मई 2026 तक आयोजित होने वाले बालिका शिविर में सीतामऊ श्री संघ से अधिक से अधिक संख्या में बालिकाओं को भेजने के लिए आग्रह भरी प्रेरणा दी।

साध्वी मंडल की शुभ मंगलमय वाणी के पश्चात सकल जैन श्री संघ सीतामऊ, श्री केसरिया आदिनाथ ट्रस्ट मंडल सीतामऊ, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सीतामऊ, नवरत्न परिवार आदि ने तपस्वियों का बहुमान किया। आयोजन में बड़ी संख्या में सीतामऊ श्री संघ सहित तितरोद, सुवासरा,डग,बडौद,आवर,पगारिया,नीमच,रतलाम,मन्दसौर आदि श्रीसंघ के समाजजन, धर्मप्रेमी एवं श्रद्धालुओं की उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}