शामगढ़मंदसौर जिला

श्रीमती कमलाबाई सेठिया (चुना वाला) का लायंस क्लब के माध्यम से नेत्रदान किया

श्रीमती कमलाबाई सेठिया (चुना वाला) का लायंस क्लब के माध्यम से नेत्रदान किया

शामगढ़-नगर के वरिष्ठ व्यापारी समाजसेवी श्री बंसीलालजी सेठिया (चुना वाला) की धर्मपत्नी एवं माणकजी श्यामजी सेठिया की पूज्य माताजी के देवलोकगमन पश्चात आज परिजनों की सहमति से लायंस क्लब शामगढ़ के माध्यम से नेत्रदान जैसा पुनीत कार्य किया गया विदित है कि श्री बंसीलाल सेठिया ने दोनों पति-पत्नी का लायंस क्लब के माध्यम से स्वैच्छिक नेत्रदान संकल्प पत्र भर रखा था और उसी के तहत आज श्रीमती कमलाबाई का नेत्रदान किया गया नेत्र उत्सर्जन का कार्य नगर के सेवा भावी चिकित्सक डॉ अमित  धनोतिया एवं नेत्र सहायक उमेशजी गहलोत ने किया तथा उत्सर्जित नेत्र गोमाबाई नेत्रालय नीमच भेजे गए जहां निश्चित रूप से दो लोगों को रोशनी प्राप्त होगी

नेत्र उत्सर्जन के साक्षी लायंस क्लब अध्यक्ष डॉ दीपकजी शर्मा वरिष्ठ फत्तूलालजी पाटीदार मनीषजी चौधरी गोविंदजी गुप्ता सहित गोविंदप्रसाद  धनोतिया बद्रीलाल  धनोतिया देवीलाल  धनोतिया अशोक  संघवी ओम डपकरा श्यामसुंदर  धनोतिया राजेश धनोतिया कालूराम  धनोतिया एवं परिजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}