प्रदेश में निगम-मंडलों में नियुक्तियों की झड़ी,देर रात जारी हुए आदेश, पंकज जोशी बने मध्यप्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष

प्रदेश में निगम-मंडलों में नियुक्तियों की झड़ी,देर रात जारी हुए आदेश, पंकज जोशी बने मध्यप्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष
इन नियुक्तियों के तहत अलग-अलग क्षेत्रों के नेताओं और प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कदम को सरकार और पार्टी संगठन के बीच तालमेल बिठाने की एक कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. इस सूची में कई प्रमुख चेहरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. जारी नियुक्तियां इस प्रकार हैं।1.विजय यादव — अध्यक्ष, चित्रकूट विकास प्राधिकरण ,2.सत्येंद्र भूषण सिंह — अध्यक्ष, मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड , 3.गुड्डी आदिवासी — अध्यक्ष, राज्य स्तरीय सहारिया विकास प्राधिकरण ,4.कौशल शर्मा — अध्यक्ष, महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान, 5.सौभाग्य सिंह — अध्यक्ष, मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम, भोपाल, 6.डॉ. राघवेंद्र सिंह — सदस्य, मध्यप्रदेश योग आयोग, 7.वीरेंद्र गोयल — अध्यक्ष, सिंगरौली विकास प्राधिकरण, 8.संदीप जैन — अध्यक्ष, जबलपुर विकास प्राधिकर, 9.प्रशांत केसवानी — उपाध्यक्ष, जबलपुर विकास प्राधिकरण, 10.रमेश शर्मा — अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी कल्याण समिति .11.पंकज जोशी — अध्यक्ष, मध्यप्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, 12.राकेश जादौन — उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, 13.प्रवीण शर्मा — अध्यक्ष, मध्यप्रदेश युवा आयोग, 14.ओम जैन — अध्यक्ष, मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल, 15.प्रभु दयाल कुशवाह — अध्यक्ष, मध्यप्रदेश कुश समाज कल्याण बोर्ड, 16.विनोद गोटिया-अध्यक्ष, मध्यप्रदेश तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण, महिला आयोग में नियुक्ति का आदेश भी जल्द जारी होगा।



