ज्योतिष दर्शन

आज 24 अप्रैल 2026 शुक्रवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

🙏🏻श्री गणेशाय नमः 🙏🏻

🙏🏻 शुभ प्रभात 🙏🏻

आज 24 अप्रैल 2026 शुक्रवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

आज 24 अप्रैल 2026 शुक्रवार का पंञ्चांग

विक्रम संवत् – 2083

संवत्सर नाम – रौद्र

शक संवत् – 1948

हिजरी सन् – 1447

मु. मास – 6 जिल्काद

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ऋत

तिथि: सप्तमी – अगले दिन सुबह 04:19 एएम (25 अप्रैल) तक, उसके बाद अष्टमी।

मास: वैशाख (शुक्ल पक्ष)।

वार: शुक्रवार

नक्षत्र: पुनर्वसु – दोपहर 03:26 पीएम तक, उसके बाद पुष्य।

योग: धृति – रात 11:34 पीएम तक, उसके बाद शूल।

करण: वणिज – शाम 04:53 पीएम तक, फिर विष्टि (भद्रा)।

चंद्र राशि: कर्क (पूरा दिन-रात)।

सूर्य राशि: मेष (उच्च राशि में)।

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय – 6:02 AM

सूर्यास्त – 6:47 PM

अशुभ काल

राहु – 10:49 पूर्वाह्न – 12:25 अपराह्न
यम गंध – 3:36 अपराह्न – 5:11 अपराह्न
कुलिक – 7:38 पूर्वाह्न – 9:13 पूर्वाह्न
दुर्मुहुर्त – 08:35 पूर्वाह्न – 09:26 पूर्वाह्न, 12:50 अपराह्न – 01:41 अपराह्न
वर्ज्यम् – 04:43 पूर्वाह्न – 06:16 पूर्वाह्न

शुभ काल

अभिजीत मूर्ति – 11:59 पूर्वाह्न – 12:50 अपराह्न
अमृत ​​काल – 02:01 PM – 03:34 PM
ब्रह्म मुहूर्त – 04:25 पूर्वाह्न – 05:13 पूर्वाह्न

दिशा शूल – आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

आज जन्म लेने वाले बच्चे

आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कर्क होगी ।

आज रात्रि 8.14 तक जन्म लेने वाले बच्चों का पुष्य नक्षत्र होगा तदुपरान्त अश्लेषा नक्षत्र होगा ।

आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा ।

आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर हे, हो, डा, डी, डू पर रखे जा सकते हैं।

आज के मुख्य उत्सव और महत्व:

बगलामुखी जयंती: आज मां बगलामुखी की जयंती है। शत्रुओं पर विजय, वाद-विवाद में सफलता और तंत्र बाधा निवारण के लिए आज उनकी साधना अचूक मानी जाती है।

चंद्रमा स्वराशि में: चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में गोचर कर रहे हैं, जो सुख-सुविधाओं और मानसिक प्रसन्नता में वृद्धि करेगा।

आज का चौघड़िया

आज 24 अप्रैल 2026 शुक्रवार का  राशिफल

मेष राशि-
आज आपका पूरा ध्यान पारिवारिक सामंजस्य और घर की व्यवस्थाओं पर केंद्रित रहेगा. आप अपनों के साथ सुखद समय बिताएंगे . यदि लंबे समय से कोई व्यक्तिगत अवरोध चल रहा था, तो आज उसका हल निकलने की संभावना है. परिजनों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा और पैतृक पक्ष से आपको विशेष सहयोग मिल सकता है. संसाधनों में वृद्धि होगी

शुभ रंग: मरून , शुभ अंक: 2, 3, 6 और 9

वृष राशि-
आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. आप सामाजिक कार्यों में अपनी पहचान बनाने और हितलाभ बढ़ाने में सफल रहेंगे. आपकी प्रतिभा में निखार आएगा. आप अपनी सूझबूझ से कठिन कार्यों को भी सरल बना लेंगे. व्यापारिक और वाणिज्यिक विषयों में तेजी देखने को मिलेगी.

शुभ रंग: ओपल व्हाइट

शुभ अंक: 2, 6 और 9.

मिथुन राशि-
आज का दिन परिवार की खुशियों को समर्पित रहेगा. आप रिश्तों को बखूबी निभाने में आगे रहेंग.  सभी का विश्वास जीतने में सफल होंगे. घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे उत्सव जैसा माहौल बनेगा. आपके व्यवहार की मधुरता लोगों को प्रभावित करेगी. पैतृक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी .

शुभ रंग: आसमानी, शुभ अंक: 2, 5, 6 और 8

 कर्क राशि-
आपके लिए आज का दिन चहुंओर शुभता लेकर आया है. रचनात्मक प्रयासों को बल मिलेगा और जीवन स्तर में सुधार होगा. आप अपनी परंपराओं और संस्कारों को महत्व देंगे, जिससे परिवार में आपकी सराहना होगी. नवीन विषयों में आपकी रुचि जगेगी. आप अपनी कार्यव्यवस्था पर बेहतर नियंत्रण रख पाएंगे.

शुभ रंग: हल्का गुलाबी , शुभ अंक: 2, 6 और 8

सिंह राशि-
आज आपको अपने खर्चों और निवेश पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, अन्यथा बजट प्रभावित हो सकता है. रिश्तों में सुधार लाने के लिए आपको धैर्य से काम लेना होगा. न्यायिक मामलों और नियमों के प्रति सजग रहें. किसी भी प्रकार के पेशेवर वाद-विवाद से बचें और कार्यों में स्पष्टता लाएं. दूर देश से जुड़े मामलों में तेजी आ सकती है.

शुभ रंग: ब्राइट पिंक  ,शुभ अंक: 1, 2 और 9

कन्या राशि-
आज आप श्रेष्ठ कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. आपके प्रदर्शन में सुधार आएगा और आप प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे. विभिन्न मामलों में प्रबंधन और अनुशासन पर आपका जोर रहेगा. अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा. आपको अपनों का भरपूर समर्थन मिलेगा. शुभ कार्यों में गति आएगी और आप नवीन मामलों में बेहतर सामंजस्य बिठा पाएंगे.

शुभ रंग: समुद्री (Sea Green) शुभ अंक: 2, 5, 6 और 8

तुला राशि-
तुला राशि वालों के लिए आज प्रबंधन और व्यवस्था मजबूत बनी रहेगी. आप अपनी योजनाओं में अपेक्षित सफलता पाएंगे. बड़ों और वरिष्ठों का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. घर-परिवार में आप अधिक समय देंगे, जिससे आपसी तालमेल और व्यवहारिक पक्ष मजबूत होगा.

शुभ रंग: सिल्वर शुभ अंक: 2, 3 और 9

 वृश्चिक राशि-
आज भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा. आपके चहुंओर शुभता का संचार होगा. वरिष्ठों का मार्गदर्शन आपको सफलता की ओर ले जाएगा. अध्यात्म और आस्था के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा. धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे. आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी. वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें.

शुभ रंग: सिंदूरी लाल ,शुभ अंक: 2, 6 और 9

धनु राशि-
आज आपको स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. मौसमी बीमारियों और खान-पान के प्रति सजग रहें. कार्यों में जल्दबाजी करने से बचें और विवेक व विनम्रता से आगे बढ़ें. अनजान लोगों पर अत्यधिक भरोसा न करें. परिवार के सदस्यों को साथ लेकर चलने की कोशिश करें.

शुभ रंग: चुनरी लाल शुभ अंक: 2, 3, 6 और 9

मकर राशि-
साझा प्रयासों और टीम वर्क में आपको अच्छी सफलता मिलेगी. आपके सुख-वैभव में वृद्धि होगी. आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. भूमि और भवन से जुड़े मामलों में सक्रियता रहेगी. घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. मित्रों के साथ आपकी घनिष्ठता बढ़ेगी. आपका मनोबल ऊंचा रहेगा.

शुभ रंग: मड कलर (Mud Color) शुभ अंक: 2, 6, 8 और 9

 कुंभ राशि-
आज आपको अपनी मेहनत और लगन पर भरोसा रखना होगा. किसी के लोभ या प्रलोभन में न आएं. समय प्रबंधन और सहनशीलता आपकी सफलता की कुंजी बनेगी. रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन बातचीत के दौरान धैर्य और विनम्रता बनाए रखें. अनुभवियों की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी.

शुभ रंग: रॉयल ब्लू ,शुभ अंक: 2, 6 और 8

मीन राशि-
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साहजनक रहेगा. आप अपनी बुद्धिमत्ता और प्रतिभा से सबको प्रभावित करेंगे. बड़ों की आज्ञा का पालन करें. रिश्तों में स्पष्टता बनाए रखें. मित्रों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा. आप अपनी मन की बात कहने में सफल रहेंगे.

शुभ रंग: वासंती (Yellow) , शुभ अंक: 2, 3 और 6

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}