इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय यूसीमास प्रतियोगिता में मंदसौर से 15 बच्चे लेंगे भाग

इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय यूसीमास प्रतियोगिता में मंदसौर से 15 बच्चे लेंगे भाग
मन्दसौर। मास्टर फ्रेंचाइजी यूसीमास म.प्र. द्वारा 21वां राज्य स्तरीय यूसीमास प्रतियोगिता का आयोजन 2 मई 2026, शनिवार को इन्दौर के अभय खेल प्रशाल में आयोजित होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में मंदसौर से 15 बच्चे भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के करीब 6500 बच्चे भाग लेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए यूसीमास कोर्स इंस्ट्रक्टर नरेन्द्र कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु मंदसौर से 15 बच्चें भाग लेने जाएंगे। जिसमें दिविशा चंदवानी, साक्षी मेहता, वियाना मारू, एहमद रजा, छवि वागड़िया, देवेश माली, गर्वितसिंह जादौन, इशान वागड़िया, मितांश पाटीदार, वैदिकसिंह ठाकुर, रूद्रा दुबे, निर्पेश शर्मा, कुसुमेश चौहान, महिमा बाबानी, नेहान इस्लाम भाग लेंगे। प्रतियोगिता में विजेताओं को 3 मई को रविन्द्र नाट्यगृह में अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया जाएगा। तथा राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में विजेता बच्चे राष्ट्रीय यूसीमास प्रतियोगिता में भाग लेंगे। भाग लेने वाले बच्चे दो माह से नियमित रूप से यूसीमास की प्रेक्टिस कर रहे है।
नरेन्द्र कुमार ने बताया कि विगत वर्ष आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में मंदसौर के 28 बच्चों ने पुरस्कार प्राप्त किये थे। इस वर्ष भी बच्चों में इस प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह है।
चित्र- यूसीमास की प्रैक्टिस करते बच्चे।



