मंदसौरमंदसौर जिलाराजनीति

चौराहों पर आम नागरिकों को परेशान कर स्वयं को महिमा मंडित करना बंद करें मंदसौर पुलिस – पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री टूटेजा

चौराहों पर आम नागरिकों को परेशान कर स्वयं को महिमा मंडित करना बंद करें मंदसौर पुलिस – पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री टूटेजा

मंदसौर। मंदसौर की कानून व्यवस्था वर्तमान समय में पूरी तरह से चरमरा गई है। मंदसौर में नशा आसानी से उपलब्ध, चाकूबाजी की घटनाएं हो रही है अपराधियों में कानून और पुलिस का कोई भय नहीं है वही दूसरी और असामाजिक एवं अपराधिक किस्म के लोगों पर कार्यवाही करने के बजायें मंदसौर पुलिस स्वयं को महिमा मंडित करने के लिए रोज शाम को चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाकर नगर के सभ्य एवं आम नागरिकों को परेशान कर रही है।
उक्त बात कहते हुए पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनजीतसिंह टूटेजा ने बताया कि एमडी जैसा नशीला पदार्थ जो कि हमारी युवा पीढी को बर्बाद कर रहा है मंदसौर नगर में आसानी से उपलब्ध है इन पर पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। एमडी के नाम पर कार्यवाही भी होती है तो वो भी बस दिखावें कि जबकि मंदसौर की गली -गली मेंं नशा बिक रहा है और यह सब पुलिस की स्वीकृति के बिना संभव नहीं है लेकिन फिर भी इन लोगों पर कार्यवाही नहीं कि जाती। मंदसौर नगर में कई ऐसे पाइंट है जहां पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है लेकिन फिर भी वहां पर कार्यवाही नहीं की जाती है इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि शुक्ला चौक की घटना जिस स्थान पर चाकूबाजी की घटना हुई वह पुलिस थाने से चंद कदमों की दूरी पर है वहां पर स्थित चाय की दुकान पर प्रतिदिन ऐसा ही माहौल रहता है ऐसे ओर भी कई स्थान है जहां पुलिस की टीम को पहुंचना चाहिए ताकि आम आदमी सुरक्षित महसूस कर सके।
लेकिन मंदसौर पुलिस ऐसा न करते हुए स्वयं को महिमा मंडित करते हुए नगर के प्रमुख चौराहों पर रोज शाम को चेकिंग अभियान के नाम पर आम लोगों को परेशान कर रही है उनके साथ दुर्व्यहार किया जा रहा है जो कि गलत है। श्री टूटेजा ने कहा कि अपराधिक किस्म के लोग शहर के बिचों बिच नहीं आयेंगे यहां से तो आम आदमी निकलता है जो पुलिस चेकिंग के नाम पर परिवार के साथ परेशान हो रहा है। पुलिस का खौफ अपराधिक किस्म के लोगों में कितना है इस बात का अंदाजा तो इस बात से ही लगाया जा सकता है कि गांधी चौराहा और शुक्ला चौक जैसे व्यस्तम चौराहों पर चाकूबाजी हो जाती है और दो लोगों की जान चली जाती है। कानून का माखौल उड़ाने से भी अपराधी किस्म के लोग नहीं डर रहे है वहीं पुलिस भी सिर्फ दिखावे की कार्यवाही कर रही है गांधी चौराहा चाकूबाजी की घटना के आरोपियों के साथ पुलिस ने कैसी नौटंकी की यह पूरे शहर ने देखा ऐसे कांडों से पुलिस की छवि बिगढ रही है।
श्री टूटेजा ने जिला पुलिस अधीक्षक से मांग कि है कि नगर की कानून व्यवस्था को जल्द से जल्द सुधारें और कानून व्यवस्था के नाम पर आम नागरिक को परेशान किया जाना बंद किया जायें नहीं तो कांग्रेस जनहित मेें उग्र आंदोलन करेंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}