शामगढ़ में NSUI का विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

शामगढ़ में NSUI का विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन
शामगढ़। शहर में बुधवार को छात्र संगठन NSUI और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन दिल्ली स्थित दूरदर्शन कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में आयोजित किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, NSUI पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा प्रदर्शनकारियों के साथ बर्बरतापूर्ण रवैया अपनाया गया, जिसके विरोध में शामगढ़ के गांधी चौराहे पर आक्रोश व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. शौकत मंसूरी की उपस्थिति में NSUI जिलाध्यक्ष ऋतिक पटेल एवं छात्र नेता मंथन धनोतिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर नारेबाजी की और अंत में नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष पंकज मुजावदिया, आरिफ बेग, मेहन्द्र पोरवाल, पवन पाण्डेय, बबलू मेव, शाज़िया खान, नीलेश संघवी, इकबाल शाह, गोरा पठान, हरिओम बैरागी, शहरुख पठान और गोपाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन भी सतर्क रहा।



