मंदसौरमध्यप्रदेश

संघ के शताब्दी वर्ष पर मन्दसौर में आज भव्य आयोजन, भैयाजी जोशी देंगे मार्गदर्शन

संघ के शताब्दी वर्ष पर मन्दसौर में आज भव्य आयोजन, भैयाजी जोशी देंगे मार्गदर्शन

मन्दसौर। श्री कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आज 21 अप्रैल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैया जोशी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहकर राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक दायित्वों पर मार्गदर्शन देंगे। उक्त आयोजन  दो प्रमुख हिस्सों में गोष्ठियों के रूप में होगा जिसमें दोपहर के समय मातृशक्ति गोष्ठी और शाम को समाज के प्रबुद्धजनों के साथ संवाद सत्र रखा गया है। इन सत्रों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उपस्थित जनसमूह को प्रश्नोत्तर के माध्यम से मुख्य वक्ता से सीधा संवाद करने का अवसर मिलेगा। राष्ट्र प्रथम की भावना से ओतप्रोत इस बौद्धिक संगम में प्रवेश केवल आमंत्रित अतिथियों के लिए रहेगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संघ द्वारा सभी व्यापक तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}