सुवासरामंदसौर जिला

सुवासरा में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, भव्य शोभायात्रा व सम्मान समारोह आयोजित

सुवासरा में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, भव्य शोभायात्रा व सम्मान समारोह आयोजित

✍️पंकज बैरागी

सुवासरा। नगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सकल ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। यह आयोजन अखिल भारतीय राष्ट्रीय सकल ब्राह्मण समाज के मार्गदर्शन में रविवार, 19 अप्रैल को सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में समाज के पुरुष, मातृशक्ति, युवक-युवतियाँ एवं नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुरुषों ने सफेद कुर्ता-पायजामा तथा मातृशक्ति ने गुलाबी एवं केसरिया परिधान धारण कर सोलह श्रृंगार के साथ अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

सुबह 9:00 बजे स्थानीय शीतला माता मंदिर परिसर (अस्पताल रोड स्थित शासकीय 52 क्वार्टर के सामने) से भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डीजे, ढोल-नगाड़ों एवं आतिशबाजी के साथ यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। विभिन्न समाजों द्वारा जगह-जगह स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया।

स्थानीय सिंधिया सभा चौक पर सुवासरा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग ने अपने साथियों के साथ शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान दिलीप सिंह मंडलोई, गोविंद मेहर (मंडल महामंत्री), घनश्याम धनोतिया (सांसद प्रतिनिधि), दिलीप कुमावत (राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि), रिंकू सोनी (सभापति), प्रकाश जायसवाल, महेश धनोतिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सविता डॉ. बालाराम परिहार के निवास स्थान पर भी परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में पुष्पवर्षा कर भगवान परशुराम के चित्र पर शत शत नमन किया जनता साइकिल के प्रोपराइटर परमजीत सिंह होडा (रोमी भाई) ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया। वहीं नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष महेश मंदलिया के नेतृत्व में पोरवाल बजाज शोरूम के पास भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस अवसर पर पंकज बैरागी (मीडिया प्रभारी, मध्य प्रदेश), श्याम सुंदर पाटीदार (ब्लॉक अध्यक्ष), लक्ष्मी नारायण पाटीदार (मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष), प्रवीण मालवीय, विनोद खारोल, रामनिवास सेठिया, तुलसीराम मेहर, बंसीलाल सोलंकी, दुर्गाशंकर पाटीदार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं, जिनका जन्म अक्षय तृतीया के दिन माना जाता है। उन्होंने अधर्म और अत्याचार के विनाश के लिए अवतार लिया था। उनका जन्म महर्षि जमदग्नि एवं माता रेणुका के घर हुआ था।

दोपहर 12:30 बजे स्थानीय रुणीजा रोड स्थित गायत्री शक्ति मंदिर परिसर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें समाजजनों एवं मातृशक्ति ने भाग लिया। इस दौरान कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं महाआरती के बाद सामूहिक भोजन (भंडारा) का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय कोषाध्यक्ष श्री दिलीप उपाध्याय, सचिव  मनोहरलाल  पांडे इस वर्ष का आयोजन बाल टोली के सदस्य अनिरुद्ध ओझा,

संदीप प्रधान, यश दुबे, कमलेश तिवारी, द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन पंडित हरिओम पांडेय द्वारा किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}