आगर मालवा जिला
तनोडिया में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संकल्प शपथ तथा नेत्र शिविर हनुमान चालीसा पाठ का हुआ आयोजन

तनोडिया में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संकल्प शपथ तथा नेत्र शिविर हनुमान चालीसा पाठ का हुआ आयोजन
आगर/तनोडिया। जल गंगा सर्वधान अभियान अंतर्गत आज नवांकुर संस्था तनोडिया ग्राम विकास जनकल्याण समिति के तत्वाधान में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति आदर्श ग्राम तनोडिया के माध्यम से जन जागरूकता की गई,एवं ग्रामीण जनों को पानी के महत्व ओर इस अभियान के अंतर्गत हमे क्या क्या करना है उसके प्रति प्रेरित कर जागरूकता का संदेश दिया गया। एवं पानी बचाने की शपथ दिलाई इसके पूर्व हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर हनुमान चालीसा वितरण भी किया गया ।
इस अवसर पर इस अवसर पर केसरिया हिंदू वाहिनी सनातन कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्षश्री श्री 108श्री महंत जितेंद्र दास जी महाराज की अध्यक्षता एवं केसरिया हिंदू वाहिनी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा ठाकुर के मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ पत्रकार मदन चौधरी की उपस्थिति में तनोडिया ग्राम विकास जन कल्याण समिति द्वारा नेत्र शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें लगभग 115 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया निशुल्क के चश्मा वितरण भी किया गया तथा चयनित मोतियाबिंद मरीज को ऑपरेशन के लिए शंकर आई हॉस्पिटल इंदौर ले जाया गया जहां उनका बड़ी मशीनों से निशुल्क जांच कर उपचार कर ऑपरेशन किया जाएगा जहां समस्त मरीजों के आने-जाने की व्यवस्था निशुल्क रहेगी भोजन व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी दवाई उपचार एवं काला चश्मा आदि संपूर्ण ऑपरेशन की व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी इसके पश्चात उन्हें वापस शिविर स्थल पर छोड़ा जाएगा।