शिक्षा के क्षेत्र में फिर बाजी मारी सीतामऊ पब्लिक स्कूल ने

12 वी. की छात्रा रुद्रा सांखला ने व 10 वी. की छात्रा पूर्वी धनोतिया ने 95 प्रति. के साथ जिले में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त किया
सीतामऊ । एक बार पुनः सीतामऊ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेण्डरी परीक्षा में छोटी काशी के नाम से प्रसिध्द सीतामऊ नगर का नाम विद्यालय के विद्यार्थियों ने सम्पूर्ण जिले में गौरवान्वित किया।
विद्यालय की कक्षा 12 छात्रा कि रुद्रा पिता निर्मल सांखला ने 500 मे से 476 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा छात्रा कि पूर्वी पिता गोपाल धनोतिया ने 500 में से 474 अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यहाँ यह उल्लेख करना आवश्यक है कि सीतामऊ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में प्रति वर्ष नया कीर्तिमान स्थापित करते आ रहें है और जिले का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं ।
विद्यार्थियो की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन डॉ मज़हर हुसेन, डॉ शेरे बानो, डॉ तैय्यब अत्तार,हुसेन प्रतापगढ़ वाला, प्राचार्य श्रीमती भारती सोनी,उप प्राचार्य भरत आचार्य ,तथा सभी शिक्षकगणों एवं परिवारजनों ने बधाईयां दी एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।सीतामऊ पब्लिक स्कूल के P.R.O हरिश टेलर ने बताया



