आगर मालवा जिलामध्यप्रदेश

आगर-मालवा के अपर कलेक्टर श्री आर.पी. वर्मा 42 वर्ष की सफलतम सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त

आगर-मालवा के अपर कलेक्टर श्री आर.पी. वर्मा 42 वर्ष की सफलतम सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त

आगर-मालवा। 31 जुलाई 2026 जिले के अपर कलेक्टर *श्री आर.पी. वर्मा आज 31 जुलाई 2026 को सफलतम सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए।

नीमच जिले के ग्राम दूधलाई निवासी श्री वर्मा किसान परिवार से हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा ग्राम दूधलाई एवं लसूडिया में तथा स्नातक की शिक्षा रामपुरा कॉलेज में हुई। उन्होंने इतिहास विषय में स्नातकोत्तर शिक्षा विक्रम विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की।

श्री वर्मा ने 01 दिसम्बर 1984 को शिक्षक के रूप में शासकीय सेवा प्रारंभ की। वर्ष 1988 में पीएससी परीक्षा के माध्यम से नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होकर जिला सतना से राजस्व सेवा की शुरुआत की। इसके पश्चात उन्होंने रतलाम, मंदसौर, नीमच, जावद, जावरा एवं सीतामऊ में तहसीलदार के रूप में कार्य किया।

एसडीएम के रूप में उन्होंने सीतामऊ, मल्हारगढ़, सैलाना, जावरा, गरोठ एवं उज्जैन में सेवाएं दीं। वर्ष 2017 में जावरा एसडीएम रहते हुए किसान आंदोलन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका सराहनीय रही।

श्री वर्मा ने 3 वर्ष अपर कलेक्टर मंदसौर एवं गत 3 वर्षों से अपर कलेक्टर आगर-मालवा के पद पर रहकर जनहित के कार्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ किया।

कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ श्री वर्मा कवि, लेखक एवं राम कथा प्रवक्ता भी हैं। प्रशासन में स्पष्टवादिता एवं सख्त निर्णयों के लिए उनकी अलग पहचान रही है।

सेवानिवृत्ति के अवसर पर इष्ट मित्रों, साथी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं परिवारजनों ने उन्हें सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}