बाल विवाह प्रतिषेध अंतर्गत जन-जागरूकता गतिविधी आयोजित

बाल विवाह प्रतिषेध अंतर्गत जन-जागरूकता गतिविधी आयोजित
नीमच -मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला नीमच के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था नीमच सुरेश लोक शिक्षण समिति द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अंतर्गत जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कर प्रतिभागियों द्वारा बाल विवाह जैसी कुप्रथा के दुष्परिणामों को रचनात्मक रूप से प्रदर्शित किया गया। उक्त अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों एवं नागरिकों को बाल विवाह के सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सभी उपस्थितजनों द्वारा बाल विवाह उन्मूलन हेतु सामूहिक संकल्प लिया गया कि वे स्वयं इस कुप्रथा से दूर रहेंगे एवं समाज में भी इसके विरुद्ध जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में बाल विवाह के विरुद्ध सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ तथा विशेष रूप से युवाओं एवं विद्यार्थियों में इस विषय के प्रति जागरूकता बढ़ी। अंत में आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प दोहराया गया। आयोजन में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठयक्रम के विद्यार्थी, परामर्शदाता मीनू त्रिपाठी,त्रिपाठी, नवांकुर प्रतिनिधी राजेन्द्र सिंह चौहान, शशिपरिहार सहित प्रस्फुटन समिति सदस्य विशेषरूप से सहयोगी रहें।


