खेल-स्वास्थ्यनीमचमध्यप्रदेश

विधिक जगरुकता शिविर मे जिला न्यायाधीश द्वारा खिलाडी हुए सम्मानित

जिले मे तेयार हो रहे 13 ब्लैक बेल्ट खिलाडी एक मई से निःशुल्क समर केम्प


नीमच- बेल्ट परिक्षा पास करने वाले खिलाडियों को श्री जितेंद्र कुमार बाजोलिया (तृतीय जिला एवम अपर सत्र न्यायधीश) एवम अर्जुन सिंह वर्मा (मुख्य स्वस्थ्य निरीक्षक, रेल्वे नीमच) के हाथो से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, एवम उज्वल भविष्य की कामना की गयी,

जिला सचिव मुख्य प्रशिक्षक जय प्रकाश लोधा ने बताया की एक मई 2026 से जिले मे निशुल्क सेल्फ डिफेंस समर केम्प का आयोजन किया जायेगा जिसमे 5 साल से लेकर 20 साल तक के खिलाडी भाग ले सकते है केम्प के रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नम्बर 7869151535 पर सम्पर्क अथवा रेल्वे पुरानी स्कूल पानी की टंकी पर साम 5 बजे से 7 बजे के बीच मे आकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है

जिलाध्यक्ष रतन लाल निर्वान ने बताया की केम्प के बाद खिलाडियों की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा जिसमे जितने वाले सभी खिलाडियों को गोल्ड,सिल्वर और ब्रोंज मेडल एवं सभी को प्रमाण पत्र एवम ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया जायेगा जिला अध्यक्ष ने सभी के परिजनों से गुजारिश की है की इस समर केम्प मे अधिक से अधिक संख्या मे भाग लेकर सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग सीखे,साथ ही विधिक साक्षरता/जगरुकता शिविर भी आयोजित किया गया जिसमे सभी खिलाडियों को न्यायपालिका की कर्यपरणाली के बारे मे भी अवगत कराया गया,

तृतीय जिला एवम अपर सत्र न्यायधीश जितेंद्र कुमारबाजोलिया ने बताया की यदि किसी के भी उपर एक बार कोई अपराध सिद्ध हो जाता है तो उसको फिर किसी भी सरकारी नौकरी मे पुलिस वेरिफिकशन मे बाहर कर दिया जाता है , साथ ने अर्जुन सिंह  ने बताया हमको कानून के प्रति हमेसा जगरुक रहना चाहिए। साथ मे बेल्ट इक्जाम पास करने वाले खिलाडियों ने फाइट और सेल्फ डिफेंस का प्रदर्शन भी किया जिसमे सभी ने अपनी अपनी तकनीक और ताकत का प्रदर्शन किया सभी खिलाडियों को संघ के अध्यक्ष रतन लाल निर्वान एवम सभी के परिजनों ने बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की

खिलाडियों को सम्मानित किया- इस अवसर पर बेल्ट इक्जाम पास करने वाले खिलाडि  माया लोधा,केशव टांक येलो बेल्ट आयात शाह, भूविका सैनी, इमानुएल पॉल, प्रिंस वेस्टली,वाशू , विविका सैनी ग्रीन बेल्ट वानी शर्मा, अशरीन शाह ग्रीन वन वैदिक अहीर, उमेश लोधा ब्लू बेल्ट दीपिका ब्लू वन बेल्ट सभी खिलाडियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया

जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव एवम मुख्य प्रशिक्षक जय प्रकाश लोधा ने जनकारी देते हुए बताया की जिले के कुल 13 खिलाडियों ने रंगीन बेल्ट परिक्षा पास कर ब्लैक बेल्ट की तरफ एक और सफल कदम बढ़ाया है, सभी खिलाडियों ने रनिंग, वॉर्मअप, ड्रिल, हार्ड वर्क, ब्लॉक पंच, किक, पुमसे, बेसिक टेकनिक्स एवम फाइट मे अपना अपना दम दिखाते हुए यह बेल्ट परिक्षा उत्तीर्ण की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}