नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 16 अप्रैल 2026 गुरुवार

//////////////////////////////////////////////////

आर.बी.एस.के. तहत वंशिका व यश का क्लब फुट (तिरछे पैर) का हुआ निःशुल्क उपचार

नीमच 15 अप्रेल 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम तहत जन्मजात रोगों से ग्रसित वंचित बच्चों के उपचार हेतु गांव, गांव गहन सर्वे करवाया गया। सर्वे में नीमच ब्लाक के चंगेरा मात्र की बेटी वंशिका चन्द्रावत उम्र एक वर्ष पिता श्री कालूसिंह चन्द्रावत एवं ग्राम गिरदौडा से मा यश गायरी उम्र 6 माह पिता श्री गुलाबचन्द्र गायरी को आर.बी.एस.के.टीम ने जांच में पाया, कि बच्चों के पैर जन्म से तिरछे हैं। आर.बी.एस.के. टीम की सलाह पर परिजन बच्चों को जिला चिकित्सालय नीमच लाये। यहां पर हर गुरुवार को डीईआईसी केन्द्र में क्लब फुट क्लिनिक लगाया जाता हैं, जिसमें जिले के सभी क्लब फुट से ग्रसित बच्चों को बुलाकर उपचार किया जाता है एवं बच्चों को करेक्टिव शूज प्रदान किये जाते हैं।

बालिका वंशिका एवं मास्‍टर यश के लगातार उपचार एवं परिजनों व्दारा नियमित फालोअप के फलस्‍वरूप बच्चों के पैर पूरी तरह से सीधे हो चुके हैं। बच्चों की माता बुलबुल चन्द्रावत एवं मन्जु गायरी ने बताया कि वे हर गुरुवार को बच्‍चों को डीईआईसी सेन्टर जिला चिकित्सालय में उपचार एवं फालोअप हेतु लेकर आते थे। अब बच्चों के पैर सीधे हो चुके हैं, उन्हें कोई पैसा खर्च नहीं करना पडा और बच्चों का उपचार हो गया है, वे काफी खुश है कि उनके बच्चे दिव्‍यांग होने से बच गये और अब अच्‍छे से चलने, फिरने में सक्षम हो रहे हैं। परीजन निःशुल्क उपचार पाकर खुश है और कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा की इस पहल के लिए शासन, प्रशासन को धन्‍यवाद दे रहे है।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत 0 से 18 वर्ष के समस्त बच्चों की जन्मजात विकृतियों की सर्जरी मान्यता प्राप्त निजि एवं शासकीय अस्पतालो में निःशुल्क कराई जाती हैं। कलेक्टर ने इस योजनान्तर्गत आमजनों को अधिक से अधिक लाभ देने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं।

==================

सभी जनगणना संबंधी प्रशिक्षण एवं कार्य को गम्‍भीरता से ले-श्री चंद्रा

कलेक्‍टर ने जावद में जनगणना प्रशिक्षण का लिया जायजा

नीमच 15 अप्रेल 2026, भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन और पर्यवेक्षण के लिऐ जिले में प्रथम चरण की जनगणना के लिए प्रशिक्षण कार्यकम दो चरणों में 15 से 17 अप्रेल 2026 एवं 23 से 25 अप्रेल 2026 का आयोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण का प्रशिक्षण सभी तहसील एवं नगरीय मुख्यालयों पर आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को पी.जी कॉलेज जावद में आयोजित प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्‍होने सभी प्रगणक एवं सुपरवाईजर को जनगणना को राष्ट्रीय महत्व का कार्य बताते हुए इस प्रशिक्षण को गंभीरता से प्राप्त करने निर्देश दिये।

कलेक्टर श्री चन्द्रा ने बताया, कि आगामी जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य एक मई 2026 से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। उससे पूर्व भी सभी नागरिक स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से भी 16 से 30 अप्रेल 2026 तक अपनी जनगणना संबंधित जानकारी दर्ज कर सकते हैं। प्रशिक्षण में अनुविभागीय अधिकारी एवं उपखण्ड जनणना अधिकारी जावद श्रीमती प्रीति संघवी एवं जनगणना निदेशालय भोपाल से नियुक्त जिला प्रभारी नीमच श्री संदीप घोरे उपस्थित थे।

अपर कलेक्‍टर श्री बी.एस.कलेश ने नीमच तहसील भवन एवं पीजी कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। इस मौके अनुविभागीय अधिकारी एवं उपखण्ड चार्ज अधिकारी श्री संजीव साहू एवं अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी श्री पराग जैन उपस्थित थे। यह जानकारी जिला योजना अधिकारी डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री पराग जैन ने दी है।

================

कलेक्टर श्री चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया

अंकुर उपवन को भी देखा

अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया

नीमच 15 अप्रैल 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को जावद क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत खोर स्थित आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में पंजीकृत बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण कार्य, गर्म पका भोजन, वितरण, शाला पूर्व शिक्षा गतिविधियों के संचालन, बच्चों की उपस्थिति एवं दर्ज बच्चों की संख्या की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे छोटी डाइनिंग टेबल पर नाश्ता करते हुए पाए गए।

कलेक्टर श्री चंद्रा ने आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में बाउंड्रीवॉल निर्माण करवाने के निर्देश संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच को दिए। साथ ही केंद्र परिसर में गार्डन विकसित करने के निर्देश जनपद पंचायत सीईओ को दिए। इसके पश्चात कलेक्टर ने ग्राम पंचायत खोर द्वारा 3 लाख रूपये की लागत से तैयार किए जा रहे, अंकुर उपवन में पौधारोपण कार्य का अवलोकन किया।

कलेक्टर श्री चंद्रा ने ग्राम अचलावदा में पंचायत द्वारा निर्माणाधीन अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत सरोवर का गहरीकरण करने, तालाब की पाल की ऊंचाई बढ़ाने, पाल की पिचिंग करवाने तथा अमृत सरोवर का सुव्यवस्थित निर्माण करवाने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एसडीएम श्रीमती प्रीति संघवी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

==============

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जेतपुरा में 33 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया

नीमच 15 अप्रेल 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को रतनगढ़ क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम जेतपुरा में 33 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन नवीन अमृत सरोवर के कार्य का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं निर्माण स्थल की उपयुक्तता का जायजा लिया तथा निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। संबंधित उपयंत्री ने अवगत कराया कि जेतपुरा का यह अमृत सरोवर 33 लाख रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। अमृत सरोवर की लंबाई 300 मीटर और ऊंचाई 6 मीटर है। इस सरोवर का निर्माण कार्य 30 जून तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इस अमृत सरोवर में लगभग 20,000 घन मीटर जल संग्रहित हो सकेगा, जिससे आसपास के गांवों में जल स्तर बढ़ेगा और ग्रामीणों को सिंचाई के लिए भी पानी उपलब्ध हो सकेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एसडीएम श्रीमती प्रीति संघवी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री बी.एल. कतीजा, सहायक यंत्री श्री महादेव प्रसाद कौशल व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

==========

आयुष विभाग द्वारा चचौर, मालाहेडा एवं जमुनिया कलां में आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न

109 रोगियों ने लिया स्‍वास्‍थ्‍य लाभ

नीमच 15 अप्रेल 2026, आयुष विभाग द्वारा बुधवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवरान, जूना मालाहेडा एवं जमुनिया कलां में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग, विबंध (कब्ज), श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्ताल्पता, उच्च रक्तचाप, अर्श, गैस, अम्लपित्त, सायटिका, हृदय रोग, प्रमेह आदि विभिन्न रोगों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श के साथ औषधियां उपलब्ध कराई गईं। इस शिविर में कुल 109 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

शिविर में डॉ.तुलसीराम अलावे, डॉ.आबिद खान, डॉ. विमला पाटीदार, श्री हुकुमचंद सूर्यवंशी, श्री यतेन्द्र राजावत, अनवर खान, कंपाउडर श्रीमती भावना बैरागी, विनित सोनी(दवासाज) एवं ए.एन.एम.श्रीमती रचना चौहान ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

==============

कलेक्टर श्री चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया

अंकुर उपवन को भी देखा

अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया

नीमच 15 अप्रैल 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को जावद क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत खोर स्थित आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में पंजीकृत बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण कार्य, गर्म पका भोजन, वितरण, शाला पूर्व शिक्षा गतिविधियों के संचालन, बच्चों की उपस्थिति एवं दर्ज बच्चों की संख्या की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे छोटी डाइनिंग टेबल पर नाश्ता करते हुए पाए गए।

कलेक्टर श्री चंद्रा ने आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में बाउंड्रीवॉल निर्माण करवाने के निर्देश संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच को दिए। साथ ही केंद्र परिसर में गार्डन विकसित करने के निर्देश जनपद पंचायत सीईओ को दिए। इसके पश्चात कलेक्टर ने ग्राम पंचायत खोर द्वारा 3 लाख रूपये की लागत से तैयार किए जा रहे, अंकुर उपवन में पौधारोपण कार्य का अवलोकन किया।

कलेक्टर श्री चंद्रा ने ग्राम अचलावदा में पंचायत द्वारा निर्माणाधीन अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत सरोवर का गहरीकरण करने, तालाब की पाल की ऊंचाई बढ़ाने, पाल की पिचिंग करवाने तथा अमृत सरोवर का सुव्यवस्थित निर्माण करवाने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एसडीएम श्रीमती प्रीति संघवी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

================

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने ग्राम सांडा में तालाब व स्टॉप डेम निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

कार्यों की गुणवत्ता व उपयुक्तता का लिया जायजा

नीमच 15 अप्रैल 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को रतनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत डोराई के ग्राम सांडा में 12.13 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन स्टॉप डैम (एनीकट) का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। साथ ही स्टॉप डैम निर्माण के लिए उपयुक्त स्थल का चयन नहीं करने पर जनपद पंचायत सीईओ जावद, संबंधित उपयंत्री श्री प्रशांत गुप्ता एवं संबंधित सहायक यंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्टॉप डैम निर्माण में अब तक हुए कार्य का पुनः मूल्यांकन करवाने के निर्देश भी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री को दिए।

कलेक्टर ने ग्राम सांडा में ही वन क्षेत्र से लगी पहाड़ियों के नीचे 38 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन तालाब का भी मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल चयन की सराहना करते हुए कहा कि इस तालाब के निर्माण से बड़ी मात्रा में जल भंडारण हो सकेगा तथा वन्य प्राणियों के लिए भी पानी उपलब्ध हो सकेगा। उपयंत्री ने अवगत कराया कि इस तालाब का निर्माण कार्य डेढ़ माह में पूर्ण हो जाएगा। तालाब की पाल की ऊंचाई 8 मीटर रहेगी और लगभग 10,000 घन मीटर जल संग्रहित होगा। कलेक्टर ने तालाब की पाल की पिचिंग का कार्य गुणवत्तापूर्ण कराने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री चंद्रा ने ग्राम सांडा में ही 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले एक अन्य तालाब के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इस तालाब के निर्माण के लिए स्थल चयन को उपयुक्त बताया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एसडीएम श्रीमती प्रीति संघवी, जनपद सीईओ श्री शैलेंद्र आदिवासी, कार्यपालन यंत्री श्री बी.एल.कतीजा, सहायक यंत्री श्री महादेव प्रसाद कौशल व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

===================

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने पी.एम. श्री विद्यालय कस्मारिया में कक्षा आठवीं के बच्चों की क्लास ली,

इंटरैक्टिव पैनल पर गणित के प्रश्न हल करवाकर शिक्षा की गुणवत्ता परखी

नीमच 15 अप्रैल 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को नीमच जिले के रतनगढ़ क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम कस्मारिया स्थित पी.एम. श्री विद्यालय का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने विद्यालय की कक्षा आठवीं में पहुंचकर विद्यार्थियों के अध्यापन कार्य का जायजा लिया। उन्होंने इंटरैक्टिव पैनल पर गणित के प्रश्न लिखकर विद्यार्थियों से हल करवाए तथा उनके शैक्षणिक स्तर को परखा।

विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कलेक्टर ने कहा, कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें। उन्होंने गणित शिक्षक को निर्देश दिए, कि विद्यार्थियों के अध्यापन कार्य में शिक्षा की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

कलेक्टर श्री चंद्रा ने पी.एम. श्री विद्यालय में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब एवं कंप्यूटर लैब का अवलोकन भी किया। उन्होंने बच्चों को कंप्यूटर पर बिठाकर उनके द्वारा सीखे जा रहे कंप्यूटर कार्यों का अवलोकन किया।

कलेक्टर ने संस्था के प्राचार्य एवं गणित शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी डी.पी.सी. को दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एसडीएम श्रीमती प्रीति संघवी, डी.पी.सी. श्री दिलीप व्यास, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुजान मल मांगरिया व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

==============

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}