गरोठमंदसौर जिला

गांव-गांव पहुंचे विधायक, जनसंवाद के साथ विकास कार्यों को मिली गति

गांव-गांव पहुंचे विधायक, जनसंवाद के साथ विकास कार्यों को मिली गति

गरोठ-गांव चलो-बस्ती चलो अभियान के तहत गरोठ-भानपुरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क और जनसंवाद का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में विधायक चंदरसिंह जी सिसोदिया ने बरखेड़ा गंगासा, गुराड़िया नरसिंह एवं सांठखेड़ा गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

इस दौरान विधायक सिसोदिया ने ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है।

बरखेड़ा गंगासा में विधायक द्वारा सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने लंबे समय से लंबित इस मांग के पूर्ण होने पर आभार व्यक्त किया।

अभियान के दौरान पार्टी पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर गांव के विकास और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

==============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}