शामगढ़मंदसौर जिला

जोशी परिवार द्वारा अपने परिजन की स्मृति में वाटर कूलर सहित एवं अनेक संस्थाओं को राशि भेंट

जोशी परिवार द्वारा अपने परिजन की स्मृति में शीतल जल मंदिर (वाटर कूलर) सहित एवं अनेक संस्थाओं को राशि भेंट

शामगढ़। समाजसेवी और नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रामगोपाल जोशी प्रकाश जोशी (लाला) एवं दीपक विजय(पत्रकार) हरीश कृष्णकांत जोशी ने अपनी पूज्य माताजी/ दादीजी स्व.श्रीमती केसरबाई धर्मपत्नी स्व.श्री बालारामजी जोशी एवं स्व. श्री रमेशचंदजी जोशी की पुण्य स्मृति में वाटर कूलर एवं महिषासुर मर्दिनी देवी मंदिर निर्माण समिति धार्मिक सामाजिक संस्थाओं गौशाला को अनुदान राशि भेंट की ।

स्व. श्रीमती केसरबाई जोशी धर्मपत्नी स्व. बालारामजी जोशी एवं स्व.रमेशचंदजी जोशी की पुण्य स्मृति में भारत विकास परिषद शामगढ़ के माध्यम से जोशी परिवार के आर्थिक सहयोग से नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविताजी नरेन्द्रजी यादव के मुख्य आतिथ्य में नप उपाध्यक्ष डालीजी जोशी व परिवार की मातृशक्ति द्वारा भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों जोशी परिवार के सदस्यगणों एवं वार्ड के सम्मानित नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति में शीतल जल मंदिर वाटर कूलर का लोकार्पण सरदार पटेल चौराहा पाटीदार मोहल्ला* पर आज पूज्य माताजी की पगड़ी रस्म से पूर्व किया। वही पगड़ी रस्म के दौरान पूज्य माताजी की स्मृति में सामाजिक धार्मिक संस्थाओं को अनुदान राशि भेंट की गई ।

मां महिषासुर मर्दिनी देवी मंदिर निर्माण समिति ₹1,01,111 वाटर कूलर लागत लगभग ₹50000 खाटू श्याम मंदिर निर्माण समिति ₹21000 श्रीराम अस्थल मंदिर शामगढ़ गांव ₹11000 (कार्य शुरू होने पर) सकल ब्राह्मण समाज शामगढ़ ₹5100केशव माधव गौशाला ₹2100 बरसाना धाम गौशाला ₹2100  खेड़ापति हनुमान मंदिर ₹2100 वेडी का मार बालाजी ₹2100 नर्मदेश्वर महादेव पाटीदार मोहल्ला ₹2100  प्रभात फेरी मंडल शामगढ़ गांव ₹1100 हरिनाम संकीर्तन प्रभात फेरी ₹1100 गायत्री शक्तिपीठ ₹1100 पक्षी दाना समिति ₹1100 भेंट किए गये।कार्यक्रम का संचालन नप एल्डरमेन मुकेश दानगढ़ द्वारा किया गया।

========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}