मंदसौर जिलासीतामऊ

लगातार हो रहे हादसों के बाद तेज हुई जल्द फोरलेन निर्माण की मांग

लगातार हो रहे हादसों के बाद तेज हुई जल्द फोरलेन निर्माण की मांग

सीतामऊ :- सीतामऊ-मंदसौर राज्य मार्ग पर हाल ही में हुए सड़क हादसों और बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर अत्याचार निवारण एवं सामाजिक विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश परमार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर मार्ग को शीघ्र फोरलेन में परिवर्तित करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि पिछले कुछ समय में लगातार हादसे सामने आए हैं, जिनमें जनहानि भी हुई है, जबकि यह मार्ग अत्यधिक व्यस्त होने के बावजूद संकरा बना हुआ है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। ऐसे में जनहित और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए फोरलेन निर्माण कार्य जल्द शुरू किए जाने की आवश्यकता बताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}