शामगढ़मंदसौर जिला
गेहूं उपार्जन केंद्र पोरवाल वेयर हाउस शामगढ़ पर अन्नदाता किसानों का साफा बांधकर किया स्वागत

गेहूं उपार्जन केंद्र पोरवाल वेयर हाउस शामगढ़ पर अन्नदाता किसानों का साफा बांधकर किया स्वागत
शामगढ़। प्रदेश की किसान हितैषी सरकार द्वारा अन्नदाता किसानों का समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन केंद्र पोरवाल वेयर हाउस गरोठ रोड शामगढ़ पर पहले अपनी उपज बेचने आए किसानों का जनप्रतिनिधियों भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीतसिंह चौहान नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता यादव वरिष्ठ नेता नरेंद्र यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवंतसिंह पवार वरिष्ठ नेता भंवरलाल सेठिया एल्डरमैन मुकेश दानगढ़ भाजपा नेता किशोर पाटीदार अमित चौधरी कैलाश काला (हतूनिया) द्वारा साफा बांधकर पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया ।वेयर हाउस संचालक राजेंद्र पोरवाल दिनेश पोरवाल रवि पोरवाल रौनक पोरवाल ने सभी जनप्रतिनिधियों किसान बंधुओं महिला समूह का आभार व्यक्त किया।



