मंदसौरमंदसौर जिला

श्री वैष्णव बैरागी समाज चतुर्थ संप्रदाय की बैठक हुई 

श्री वैष्णव बैरागी समाज चतुर्थ संप्रदाय की बैठक हुई

मंदसौर। श्री वैष्णव बैरागी समाज चतुर्थ संप्रदाय मंदसौर इकाई एवं वरिष्ठ समाजजनों के नेतृत्व में बैरागी समाज के छात्रावास में 5 अप्रैल को  महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में समाज के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज के छात्रावास का शीघ्र जीर्णोद्धार (नवीनीकरण) किया जाएगा।
बैठक में कहा गया कि पुजारियों की मांगों को लेकर एक व्यापक एवं प्रभावी जन आंदोलन चलाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में यह प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया कि जगतगुरु श्री रामानंदाचार्य जी की मूर्ति स्थापना एवं चौराहे का नामकरण उनके नाम पर किया जाए।
बैठक में उपस्थित सभी समाजजनों ने एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। जानकारी जिलाध्यक्ष सुमित बैरागी द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}