पिपलोदारतलाम

जीवन सिंह शेरपुर के समर्थन में पिपलिया जोधा ग्रामीणों का ज्ञापन FIR को बताया झूठा निष्पक्ष जांच की मांग

रिपोर्टर जितेंद्र सिंह चंद्रावत जडवासा

जीवन सिंह शेरपुर के समर्थन में पिपलिया जोधा ग्रामीणों का ज्ञापन FIR को बताया झूठा निष्पक्ष जांच की मांग

प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

ढोढर. ग्राम पिपलिया जोधा के प्रकरण में करणी सेना परिवार के प्रमुख श्री जीवन सिंह शेरपुर के विरुद्ध बाछड़ा समुदाय के कुछ लोगों द्वारा SC/ST एक्ट के तहत झूठी FIR दर्ज कराई गई है, जो पूर्णतः निराधार एवं तथ्यहीन है। जावरा एसडीओपी को ज्ञापन सोफा गया यह प्रकरण सरासर गलत है तथा इसमें दुर्भावनावश झूठे आरोप लगाकर जीवन सिंह की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है। ग्रामवासियों में इस विषय को लेकर अत्यंत आक्रोश एवं असंतोष व्याप्त है उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर झूठी FIR को तत्काल प्रभाव से वापस / निरस्त कराया जाए, ताकि निर्दोष व्यक्ति को न्याय मिल सके।यदि इस झूठे प्रकरण को शीघ्र वापस नहीं लिया गया, तो ग्राम पिपलिया जोधा के समस्त ग्रामवासी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}