नेतवर बाजार में पुलिस चौकी निर्माण की प्रक्रिया शुरू
पीपीगंज में मंगलवार को निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन गोरखपुर पीपीगंज हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान, गीता वाटिका द्वारा मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पीपीगंज के परिसर में निःशुल्क कैंसर की प्राथमिक जांच एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।शिविर में कैंसर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नरेन्द्र बिरबिया कैंसर के विषय पर जांच, प्रशिक्षण एवं इलाज संबंधी विस्तृत जानकारी देंगे। साथ ही रोगियों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।यह शिविर पीपीगंज, तिघरा, पचगवां, कानपार, नगरा, रानादीह, सिसई घाट, भरोहिया, रघुनाथपुर, मंगलपुर, साहबगंज, सरहरी, लक्ष्मीपुर, सियारामपुर, टिकरिया, करतहरी व आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा। शिविर का उद्देश्य कैंसर की शुरुआती पहचान व लोगों में जागरूकता फैलाना है, जिससे रोग की रोकथाम एवं समय पर उपचार संभव हो सके।अस्पताल प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए शिविर में उपस्थित हों और निःशुल्क परामर्श, जांच का लाभ उठाएं।
गोरखपुर कैंपियरगंज महावनखोर क्षेत्र के नेतवर बाजार स्थित आयुष अस्पताल के बगल में पुलिस चौकी के निर्माण को लेकर गुरुवार को भूमि चिन्हांकन (सीमांकन) किया गया।इस दौरान कैंपियरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक अविरल मिश्रा, अमित सिंह, कांस्टेबल महेंद्र त्रिपाठी व सुनील यादव राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जमीन कासावधानीपूर्वक निरीक्षण किया और सीमांकन की प्रक्रिया पूरी की।पुलिस चौकी के निर्माण के लिए कुल तीन डिसमिल भूमि चिन्हित की गई है। भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किए जाने की संभावना है।स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस चौकी बनने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी और आमजन को बेहतर सुरक्षा मुहैया होगी।