गंगधार चौमहला में आस्था व भक्ति लीन हुए भक्त, मनाया हनुमान जन्मोत्सव
निकाली भव्य शोभा यात्रा , महाआरती कर लगाया छप्पन भोग , विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

चौमहला /झालावाड़
रिपोर्ट रमेश मोदी
कलयुग के जागृत देव पवन पुत्र हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव चौमहला ,गंगधार सहित क्षेत्र में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया ।
चौमहला के श्री राम हनुमान मंदिर पर आज गुरुवार सुबह से ही
मंदिरों में अभिषेक ,पूजन , एवं विशेष श्रृंगार ,सहित विभिन्न कार्यक्रमों का क्रम शुरू हो गया ,इस अवसर पर मंदिर में विशेष आकर्षक सजावट की गई गुरुवार को दिनभर चलने वाले धार्मिक कार्यक्रमों के पश्चात दोपहर 2 बजे हनुमान जी की आरती कर विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो श्री राम हनुमान मंदिर से शुरू होकर कस्बे के बाजारों से होती हुई पुनः मंदिर पहुंची ,हनुमान जी की शोभा यात्रा का नगर भ्रमण के दौरान कई जगह सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर आरती की , शाम 6 बजे मंदिर परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ ,महाआरती ,जन्मोत्सव एवं हनुमान जी महाराज को 56 भोग लगाया जाएगा , इसके पश्चात देर शाम मंदिर के सामने विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा ,आयोजन के दौरान भक्तों में अपने आराध्य देव के जन्मोत्सव के प्रति भारी उत्साह देखा गया ,क्षेत्रभर में रही हनुमान चालीसा , व भजन कीर्तन की गूंज ,
इसी क्रम में गंगधार में हजारी बाग स्थित बालाजी मंदिर शाम 4 बजे अभिषेक कर हनुमान चालीसा पाठ व महा आरती के बाद प्रसादी वितरित की गई ,यहां पर विराजित हनुमान जी महाराज की पूर्वामुखी प्रतिमा स्थापित है ,(जबकि अधिकतर मंदिरों में दक्षिण मुखी प्रतिमा होती है ) जिसकी पूजा का विशेष महत्व पुजारी के द्वारा बताया कि पूर्व मुखी हनुमान जी कि पूजा आराधना करने से सुख ऐश्वर्य समाज में मान-सम्मान नेतृत्व राजसी योग कि प्राप्ति होती है।



