सरस्वती शिशु मंदिर गरनाई का बोर्ड परीक्षाओं में लगातार तीसरे वर्ष 100% रहा परिणाम.

सरस्वती शिशु मंदिर गरनाई का बोर्ड परीक्षाओं में लगातार तीसरे वर्ष 100% रहा परिणाम.
पिपलिया मंडी। शिक्षा और संस्कारों के संगम सरस्वती शिशु मंदिर गरनाई ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। विद्यालय ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत (100%) परिणाम प्राप्त कर अपना परचम लहराया है।
यह लगातार तीसरा वर्ष है जब विद्यालय का परीक्षा परिणाम पूर्णतः सफल रहा है। इस उपलब्धि ने क्षेत्र के अभिभावकों और शिक्षा प्रेमियों को गौरवान्वित किया है।
कक्षा 8वीं मेधावी छात्र-छात्राओं ने दिखाया कौशल (पूर्णांक 600) कक्षा आठवीं के सभी विद्यार्थियों ने शानदार अंकों के साथ सफलता प्राप्त की है।
परिणाम सूची इस प्रकार है: चंचल डांगी पिता रमेश चंद- 87.8% (A+) विद्यालय में प्रथम: हेमलता पिता राय सिंह डांगी 87.1% (A+) द्वितीय स्थान प्रियंका डांगी पिता रामसिंह 84.1% (A) पायल डांगी पिता जरेलाल डांगी 84.1% (A) विजय पिता अमरसिंह रावत 84.0% (A) तनुज पिता ईश्वरलाल 80.0% (A) कृष्णपाल पिता नागुलाल 80.0% (A)प्रवीण डांगी पिता मुकेश 79.1% (A)
कक्षा 5 वीं: नन्हे सितारों की बड़ी सफलता (पूर्णांक 400)
कक्षा पांचवीं के छोटे भैया-बहिनों ने भी अपनी मेहनत से विद्यालय का मान बढ़ाया है: हिमांशु सिंह पिता दिलीप सिंह 87.0% (A+) – कक्षा में प्रथम तरुण डांगी पिता मानसिंह 83.0% (A) द्वितीय स्थान कृष्णपाल पिता सुरेश डांगी 80.7% (A) तृतीय स्थान रविन्द्र पिता घनश्याम 80.2% (A) माही कुंवर पिता राजु सिंह 79.7% (A) लक्षिता पिता पन्नालाल 79.0% (A) कृष्ण डांगी पिता मुकेश 74.5% (B),
आचार्य परिवार की तपस्या और विद्यालय की प्रतिबद्धता इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार एवं संयोजक मंडल समिति ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी भैया-बहिनों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। समिति का कहना है कि यह परिणाम बच्चों की लगन, अभिभावकों के अटूट विश्वास और आचार्य परिवार की कठिन तपस्या का फल है।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।



