भगवा लिबास में राजेश दीक्षित सहित कांग्रेसियों ने बांटा शरबत और शीतल जल

भगवा लिबास में राजेश दीक्षित सहित कांग्रेसियों ने बांटा शरबत और शीतल जल
वरिष्ठ संवाददाता
बांदा। प्रभु श्री राम के प्रकटोत्सव (राम नवमी) के पर जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित द्वारा काली देवी मंदिर के निकट सट्टन चौराहे पर पंडाल लगाकर राम भक्तों व राहगीरों को शरबत व ठंडा पानी पिलाया एवं सदर विधायक ने पंडाल में आकर जिला अध्यक्ष सहित कांग्रेस जनों से शिष्टाचार मुलाकात कर राम नवमी पर्व की हार्दिक बधाई दी। प्रेम व सौहार्द का प्रतीक राम नवमी पर्व पर शहर वासियों द्वारा भगवान राम सहित अन्य देवी देवताओं की झाकियां मुख्य मार्ग से निकाली गई।
हजारों की संख्या में राम भक्तों का कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित सहित कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि रामनवमी का पर्व भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है एवं मर्यादा में रहकर कार्य करने की सीख के साथ साथ सभी वर्गों को गले से लगाने का संदेश भी देता है जिस प्रकार भगवान श्री राम ने निषादराज, ओर सबरी को गले से लगाया उसी प्रकार समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एक दूसरे का सम्मान कर भाई चारा बनाए रखने का काम करना चाहिए।
राम नवमी पर गंगा जमुनी तहजीब भी देखने को मिली मुस्लिम भाइयों ने बढ़ चढ़ कर राम भक्तों को गले से लगाया और सदैव से चली आ रही भाई चारे की मिशाल को बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
इस मौके में प्रमुख रूप से उत्तरजी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ नेत्री आदिशक्ति दीक्षित,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा खान, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश दीक्षित, महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश द्विवेदी, अमित तिवारी, कालीचरण निगम, शोएब रिज़्वी, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष संतोष द्विवेदी, जिला प्रवक्ता राममिलन, कांग्रेस सभासद इरफान खान, सुनील चौरसिया, नरेंद्र तिवारी, सुशील शिवहरे, शाद खान, अच्छन भाई, राम किशोर द्विवेदी, लाल बाबू राजपूत, लालू,कृपाल मौजूद रहे।



