29 को संत श्री दिग्विजय राम जी महाराज के मुखारविंद से एक दिवसीय ज्ञान गंगा प्रवाहित होगी

29 को संत श्री दिग्विजय राम जी महाराज के मुखारविंद से एक दिवसीय ज्ञान गंगा प्रवाहित होगी
मंदसौर। रामस्नेही सम्प्रदाय के ओजस्वी विद्वान एवं पूज्य संत श्री दिग्विजय राम जी के पावन सान्निध्य में एक दिवसीय अमृतमयी सत्संग का आयोजन किया जा रहा है।
यह आध्यात्मिक कार्यक्रम आगामी 29 मार्च 2026, रविवार को धर्म धाम गीता भवन मंदिर, मंदसौर में आयोजित होगा। सत्संग का समय दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम में संत श्री के मुखारविंद से प्रवाहित होने वाली ज्ञान गंगा एवं अमृतमयी वाणी का श्रवण कर श्रद्धालुजन आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेंगे।
आयोजकों द्वारा सभी धर्मप्रेमी भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन अवसर का लाभ लेने का आग्रह किया गया है।
इस आयोजन का संचालन रामेश्वरम तीर्थ यात्री संघ एवं समस्त धर्मप्रेमी जनता, मंदसौर द्वारा किया जा रहा है।



